एक्सप्लोरर

Bihar News: हिंदू सद्भाव यात्रा के बाद NRC की मांग, बोले गिरिराज सिंह- 'लागू नहीं हुआ तो भारत...'

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग अफवाह और भ्रम फैलाते हैं कि आने वाले 80-90 वर्षों में भी मुसलमान हिंदुओं की बराबरी नहीं करेंगे. इसके लिए वो ओवैसी पर जमकर बरसे.

Giriraj Singh Demand To Implement NRC: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार (28 अक्टूबर) को एक बार फिर एमआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जम कर बरसे. उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग अफवाह और भ्रम फैलाते हैं. वो ओवैसी के एक बयान का जिक्र कर रहे थे, जिसमें असद्दुीन ओवैसी ने कहा था कि आने वाले 80-90 वर्षों में भी मुसलमान हिंदुओं की बराबरी नहीं करेंगे. इसे लेकर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि एनआरसी पूरे भारत में लागू होना चाहिए. 

'ओवेसी जैसे लोग अफवाह और भ्रम फैलाते हैं'

गिरिराज सिंह ने कहा, "ओवेसी जैसे लोग अफवाह और भ्रम फैलाते हैं कि आने वाले 80-90 वर्षों में भी मुसलमान हिंदुओं की बराबरी नहीं करेंगे. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हिंदुओं में अफवाह मत फैलाओ. 1951 में इनकी संख्या 2.5 से 2.8 करोड़ थी. आज सरकारी आंकड़ों के आधार पर आप 17 करोड़ हैं, अघोषित आंकड़े कहते हैं कि आप 25 करोड़ हैं. हिन्दू 30 करोड़ से बढ़कर 90 करोड़ हो गए. हमारी जनसंख्या तीन गुना बढ़ी, जबकि आपकी जनसंख्या 7 गुना बढ़ गई"

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि वो दिन दूर नहीं जब सिर्फ बिहार के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए बड़ा संकट होगा और खास कर बंगाल, जहां बंगलादेशी घुसपैठ हो रही है. बिहार में पीएफआई ने तेजी से अवैध तरीके से बंगलादेशियों को व्यवस्थित किया है. वो ऐरिया नेपाल बॉर्डर से लेकर पश्चिम चंपारण औप पूर्वी चंपारण तक का आठ किलो मीटर का हिस्सा है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हिंदू एकजुट नहीं हुआ, अवैध को नहीं रोका गया और एनआरसी लागू नहीं हुआ तो भारत के लिए बड़ा संकट होगा. 

हाल ही में निकाली थी हिंदू सद्भाव यात्रा

दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों हिंदुओं को एकजुट करने में जुटे हैं, उन्होंने हाल ही मैं एक हिंदु सद्भाव यात्रा निकाली थी, जो भागलपुर से किशनगंज तक गई थी. इस दौरान बिहार में भारी सियासी बवाल भी हुआ. बीजेपी की सहयोगी पार्टियों ने भी इस यात्रा का समर्थन नहीं किया. खुद बीजेपी ने भी गिरिराज सिंह की इस यात्रा का खुले तौर पर समर्थन नहीं किया. हालांकि इस यात्रा से बीजेपी की मुस्लिम विरोधी छवी एक बार फिर उजागर जरूर हो गई. यात्रा के बाद अब गिरिराज सिंह एनआरसी जल्द लागू करने की मांग उठा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'विकसित बिहार बनाने के लिए...', NDA की बैठक के बाद विजय सिन्हा ने बताया सीएम का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget