एक्सप्लोरर

Bihar STET: मुजफ्फरपुर में कैंसिल हुई थी STET की पहली पाली की परीक्षा, अब इस तारीख को लिया जाएगा एग्जाम

Muzaffarpur STET Exam Date: सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट htpp://bsebstet.com पर अपलोड कर दिया गया है. वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में चार सितंबर को आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के दौरान दो केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी को लेकर पहली पाली में बवाल हुआ था. इसके बाद पहली पाली की परीक्षा रद्द हो गई थी. परीक्षा केंद्र संख्या 3504 एवं 3505 पर हुए एग्जाम को रद्द किया गया है. प्रथम पाली में आयोजित गणित विषय (कोड 110) की परीक्षा ली जानी थी. अब इस परीक्षा की नई तारीख आ गई है. गुरुवार (14 सितंबर) को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है.

इन दोनों केंद्रों की प्रथम पाली की परीक्षा 18.09.2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्र का विवरण एवं समय प्रवेश पत्र पर अंकित है. संबंधित सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट htpp://bsebstet.com पर अपलोड कर दिया गया है. अतः संबंधित सभी अभ्यर्थी अपने USER ID और PASSWORD के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. उक्त के अलावा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2023 (पेपर-1 एवं पेपर-II) के शेष सभी विषयों का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों ने किया था बवाल

बता दें कि मुजफ्फरपुर में चार सितंबर को एसटीईटी की पहली पाली की परीक्षा के दौरान सिस्टम फेल होने को लेकर के अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था. मुजफ्फरपुर के खबड़ा आईटी जोन सेंटर पर परीक्षा में धांधली की शिकायत करते हुए परीक्षार्थी हंगामा करने लगे थे. आरोप लगाया था कि परीक्षा में जो सिस्टम प्रयोग किए जा रहे हैं उसे हैक कर लिया गया है.

वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया था कि बायोमेट्रिक नहीं लिया गया. परीक्षा की शुरुआत भी काफी देर से हुई. सेंटर पर कई परीक्षार्थी पहले से परीक्षा दे रहे थे. हंगामे की सूचना पर मौके पर एसडीएम अमित कुमार और एएसपी अवधेश दीक्षित पहुंचे थे. परीक्षार्थियों की समस्या को सुना था. बीएसईबी से बात की थी. इसके बाद पहली पाली की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया था.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, सिपाही पति पहले से सस्पेंड, सुसाइड नोट बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget