एक्सप्लोरर

Bihar Schools Reopen: बिहार में सात फरवरी से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, जान लें कुछ महत्वपूर्ण बातें

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह एलान किया है. यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया जाएगा. ऐसे में एक बार फिर से स्कूल-कॉलेज में रौनक लौटेगी.

Schools Colleges Reopen in Bihar: बिहार में सात फरवरी से सरकारी और निजी स्कूल खुल जाएंगे. कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की रफ्तार में कमी आने के बाद बीते मंगलवार को सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने आदेश जारी कर दिया है. सबसे बड़ी बात है कि पूरी क्षमता के साथ स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे. ऐसे में एक बार फिर से ऑफलाइन कक्षा की व्‍यवस्‍था फिर से बहाल हो जाएगी. इससे पहले जान लें ये जरूरी बातें.

हालांकि शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसका अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की बैठक में लिया जाएगा. विजय चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक के स्‍कूल और कॉलेज खुल जाएंगे. शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी, शिक्षा विभाग यही चाहता है.

यह भी पढ़ें- Budget 2022: ‘निर्मला सीतारमण ने हम सभी बिहारवासियों को निराश कर दिया’, केंद्रीय बजट पर बोले JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा

जान लें कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • सभी बच्चे स्कूल में मास्क लगाकर जाएं.
  • कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को भी इसका ख्याल रखना होगा.
  • स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या कोचिंग संस्थान के कर्मचारियों को भी इसका ख्याल रखना होगा.
  • स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या कोचिंग संस्थान सौ फीसद उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे.
  • अभी तक 50 फीसद कर्मचारियों के साथ ही कार्यालय खुल रहे थे.

कई दिनों से हो रही थी मांग

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्‍या काफी तेजी से बढ़ने लगी थी, इसको देखते हुए सभी शिक्षण संस्‍थानों को बंद कर दिया गया था. कोरोना के केस घटने के बाद प्राइवेट स्‍कूल एसेासिएशन, कोचिंग संस्‍थानों की ओर से मांग की जाने लगी कि शिक्षण संस्‍थान खोले जाएं. 

यह भी पढ़ें- Saraswati Puja 2022: बिहार में कोरोना गाइडलाइन के बीच इस बार मनानी होगी सरस्वती पूजा, जुलूस पर प्रतिबंध, DJ पर भी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget