एक्सप्लोरर

Rohtas Accident: रोहतास में अज्ञात वाहन की चपेट में आए 5 युवक, 2 की मौत, 3 जख्मी, ईद की खरीदारी कर लौट रहे थे सभी

सासाराम-चौसा पथ पर करगहर पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ है. हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को रेफर किया गया है.

रोहतासः सासाराम-चौसा पथ पर करगहर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर है. घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी पांच युवकों को करगहर पीएचसी लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवकों को रेफर कर दिया गया.

घायलों की पहचान सुहेल राईन और अफरोज आलम के रूप में हुई है. वहीं, मृतकों की पहचान करगहर निवासी समीर राईन और अशफाक राईन के रूप में की गई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. सभी युवक दो बाइक पर सवार होकर रात 9 बजे के आसपास खरीदारी करने के लिए सासाराम गए थे. वहां से खरीदारी कर लौटने के दौरान यह घटना हो गई.

यह भी पढ़ें- दरभंगा यूनिवर्सिटी में इफ्तार आयोजन पर बीजेपी और RJD में घमासान, नीतीश के मंत्री बोले- बिहार को इफ्तार नहीं रफ्तार की जरूरत

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ईद की खुशियां मातम में बदल गईं. इस मामले में करगहर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि करगहर पेट्रोल पंप के पास ये घटना हुई है. मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई. तीन लोग घायल हो गए जिसमें से दो की स्थिति नाजुक है. दोनों घायलों की नाजुक स्थिति देखकर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. सभी पांच युवक करगहर के रहने वाले हैं. दो युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बनने से पहले ही आंधी और पानी में भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन पुल, 1710 करोड़ की लागत से होना है पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget