एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'सरकारी लुटेरों ने 20 मिनट में 20 करोड़ लूटे...', नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव का तंज

Tejashwi Yadav Post: बिहार में अपराध कंट्रोल होने का नाम नहीं ले रहा है, विपक्ष नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है. एक बार फिर तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया है.

Tejashwi Yadav Targeted Nitish Government: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार हमलावर हैं. अपने एक्स हैंडल पर वो लगातार पोस्ट कर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर सरकार का ध्यान का आकृष्ट करने की कोशिश करते है, एक बार फिर उन्होंने क्राइम को लेकर शनिवार (27 जुलाई) को एक पोस्ट की है. इस बार पूर्णिया में ज्वेलरी शो रूम से हुई लूट पर तंज कसा है. 

तेजस्वी ने क्राइम को लेकर क्या कहा?

तेजस्वी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'पूर्णिया में ज्वेलरी शोरूम से सरकारी लुटेरों ने 20 मिनट में 20 करोड़ लूट लिए. सीतामढ़ी के पुपरी में पुलिस की वर्दी में पुलिस के गुंडों ने फ़ुरकान शेख को अकारण इतना पीटा कि उसकी पेट की आंत बाहर आ गई. नीतीश सरकार और उनकी भ्रष्ट पुलिस लुटेरों, अपराधियों, शराब माफिया और गुंडों को संरक्षण देती है तथा निर्दोष लोगों की हत्या करती है'.

हथियारबंद लुटेरों ने की थी लूट

दरअसल बीते 26 जुलाई को पूर्णिया के तनिष्क शो-रूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हुई थी. हथियारबंद चार लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में सबसे ज्यादा हीरे की लूट हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना की पूरे प्रदेश में चर्चा है. पुलिस ने लुटेरों को पकड़वाने पर 3 लाख का इनाम घोषित किया है. लूट की ये घटना तनिष्क शोरूम में तब हुई जब पूर्णिया के लाइन बाजार में स्थित तनिष्क में 10 दिनों से हीरे का एग्जीबिशन चल रहा था. मामले में जांच अभी चल रही है. पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं.

बता दें कि इन दिनों बिहार में अपराध का बोलबाला है. हर जिलों में कमोबेश लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ीं हैं. इसे लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार को निशाना बना रहा है. विपक्ष ने बढ़ते अपराध को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना लिया है. मानसून सत्र में भी क्राइम को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो लगातार सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेर ही रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: यहां गायों की भी बनाई जाती है कुंडली, नक्षत्र के आधार पर रखे जाते हैं नाम, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget