एक्सप्लोरर

Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में फिर से होगी गर्मी की छुट्टी? राजभवन के पत्र ने बढ़ाई केके पाठक की टेंशन!

Summer Holidays in Bihar Government School: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छुट्टी को लेकर राज्यपाल के निर्देश पर यह पत्र उनके प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने मुख्य सचिव को लिखा है.

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग और राजभवन एक बार फिर आमने-सामने होता दिख रहा है. अभी बिहार के सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी हुई थी. 16 मई से ही स्कूल खोले गए हैं. हालांकि राज्य में गर्मी को देखते हुए अब राजभवन से एक पत्र जारी हुआ है कि स्कूलों को बंद किया जाए.

दरअसल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की अवधि को विस्तारित कर जून के पहले सप्ताह तक करने को लेकर राजभवन ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को सोमवार (20 मई) को पत्र लिखा है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर यह पत्र उनके प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने मुख्य सचिव को लिखा है जो मंगलवार (21 मई) को सामने आया है. इस पत्र के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को छुट्टी पर विचार करना पड़ सकता है.

जारी किए गए पत्र में क्या लिखा गया है?

सोमवार को लिखे गए इस पत्र में कहा गया है, "प्राप्त सूचना के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 मई 2024 तक ही निर्धारित किया गया था. राज्य में भीषण गर्मी पड़ने और विद्यालयों को खोले जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सूचना प्राप्त हो रही है. राज्यपाल ने राज्य में भीषण गर्मी एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर इसके बुरे प्रभाव पड़ने के कारण इसे विस्तारित करने का अनुरोध किया है."

आगे लिखा गया है, "अनुरोध है कि राज्य के विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को जून 2024 के प्रथम सप्ताह तक विस्तारित कराने की कृपा की जाए ताकि विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को भीषण गर्मी से हो रही परेशानी से राहत मिल सके."

बता दें कि स्कूल 16 मई से खुले हैं. ऐसे में एक बार फिर से राजभवन के इस पत्र के बाद देखना होगा कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक क्या फैसला लेते हैं. पहले भी राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच टकराव की स्थिति देखी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें- KK Pathak News: बिहार में BPSC पास इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी? शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget