एक्सप्लोरर

Bihar Polls: सुपौल की इस सीट पर 4 बार MLA रहे JDU नेता को RJD उम्मीदवार देंगे टक्कर, जातिगत वोट से बदल सकता है समीकरण

निर्मली विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान जदयू विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव बीते 4 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के राम कुमार राय को पराजित किया था.

सुपौल: सूबे में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है. ऐसे में सुपौल में भी राजनीतिक तापमान बढ़ने लगा है. जिले में कुल 05 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें फिलहाल तीन सीट सुपौल, त्रिवेणीगंज और निर्मली पर जदयू का कब्जा है. जबकि पिपरा विधानसभा पर राजद और छातापुर विधानसभा पर भाजपा के विधायक काबिज हैं. राजनीति के दिग्गजों की मानें तो इस चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला होगा.

बदल गया है गठबंधन का स्वरूप

हालांकि, बीते विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार इन विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरण बदला-बदला सा है. वर्ष 2015 के चुनाव में जहां जदयू और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, इस बार एनडीए गठबंधन में दोनों प्रमुख दल एक साथ हैं. जबकि राजद के साथ महागठबंधन में कांग्रेस मुख्य रूप से शामिल है. यही वजह है कि इस चुनाव में जिले के तकरीबन सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. लेकिन एनडीए के दोनों प्रमुख दल जदयू और भाजपा के साथ आ जाने के बाद प्रत्याशियों और टिकट के दावेदारों की संख्या भी बढ़ गयी है.

विधानसभा चुनाव 2015 का परिणाम

वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में निर्मली विधानसभा क्षेत्र से जदयू के अनिरूद्ध प्रसाद यादव विजयी हुए थे. उन्होंने भाजपा के राम कुमार राय को 20 हजार 958 मतों से पराजित किया था. पिपरा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के यदुवंश कुमार यादव ने भाजपा के विश्वमोहन कुमार को 36 हजार 369 मतों से हरा कर जीत दर्ज की थी.

जदयू के अनिरूद्ध ने भाजपा प्रत्याशी को किया था पराजित

निर्मली विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान जदयू विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव बीते 4 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के राम कुमार राय को पराजित किया था. इस चुनाव में अनिरुद्ध यादव को 79 हजार 600 मत प्राप्त हुए थे. जबकि राम कुमार राय को 55 हजार 649 वोट मिले थे. सूत्रों की मानें तो इस सीट से मौजूदा जदयू विधायक की उम्मीदवारी इस चुनाव में भी तय मानी जा रही है.

वहीं, महागठबंधन प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी हो चुकी है. जातिगत वोट समीकरण को देखते हुए पूर्व में जिस विरोधी उम्मीदवार को यदुवंश ने हार का रास्ता दिखाया था उन्होंने पाला बदलते हुए राजद की लालटेन थाम ली है, इसलिए यदुवंश को राजद ने यादव बाहुल निर्मली से चुनावी मैदान में उतारा है. अब देखना होगा पिपरा के निवर्तमान राजद विधायक यदुवंश कुमार यादव जदयू के 4 बार के विजेता अनिरुद्ध यादव को टक्कर दे पाते है या नहीं?

हालांकि, कांग्रेस के कई नेता भी इस सीट को कांग्रेस कोटे में देने की मांग कर रहे थे. वहीं, लोजपा के प्रत्याशी का घोषणा होना भी बाकी है. अगर लोजपा भी जातिगत कार्ड खेल उम्मीदवार की घोषणा करती है तो निर्मली में खेल बिगड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget