एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश का 'दिल्ली सपना' पर PK का तंज, कहा- अभी सीएम बने रहने पर ही संकट, पीएम बनना तो बहुत दूर की बात

Prashant Kishor Statement: शिवहर में प्रशांत किशोर पहुंच हुए हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से बिहार की राजनीति पर चर्चा की. साथ ही महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा.

पटना: जन सुराज पदयात्रा के 77वें दिन शनिवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) शिवहर के पुरनहिया पहुंचे हुए हैं. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अभी की हालत तो यह है कि नीतीश कुमार को सीएम बने रहने पर ही संकट है, पीएम बनना तो बहुत दूर की बात है. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि आज आरजेडी (RJD) महागठबंधन में सबसे बड़े दल के तौर पर है. नीतीश कुमार को आज ही तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए, ताकि बिहार की पूरी जनता तेजस्वी की काबिलियत को देख सके. तेजस्वी के पास भी 3 साल काम करने का अवसर रहेगा.

'जेडीयू डूबता जहाज है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता भी देख सकेगी कि तीन वर्षो  में तेजस्वी यादव कितना काम कर पाते है? नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं. उम्र उन पर हावी है और वे सामाजिक और राजनीतिक तौर पर हताश हो चुके हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. बिहार उनकी जागीर नहीं है. नीतीश कुमार की विश्वसनीयता प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं, जेडीयू डूबता जहाज है.

तेजस्वी यादव की कलम टूट गई है? - प्रशांत किशोर

वहीं, प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के दस लाख नौकरी देने के वादे पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की कलम टूट गई है या स्याही सुख गई है, जिस कारण से नौकरी नहीं दे पा रहे हैं. बीते दिन बिहार के लोगों ने जरूर देखा कि बीटेट (BTET) और सीटेट (CTET) पास किए लड़को को डाक बंगला चौराहे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. इन नेताओं को अगर दस लाख नौकरी देनी होती, तो इन बीटेट- सीटेट (BTET-CTET) पास किए शिक्षकों को नौकरी एक कलम से दे दी होती. झूठे वादे करना लोगों को बर्गलाना, भ्रम में रखना इनकी पुरानी आदत है.

'मजदूर का लड़का मजदूर बन रहा है''

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि अब तक दो जिलों में घूम कर मैंने पाया कि लगभग 60 प्रतिशत से अधिक युवा, राज्य से बाहर रोजगार के अवसर के लिए दूसरे राज्य पलायन कर गए हैं.कैश डिपोजिट (सीडी) रेसियो का जिक्र करते हुए कहा,  "देश के अग्रणी राज्यों में सीडी रेसियो का अनुपात 90% तक है, जबकि बिहार में ये अनुपात 40% है. बिहार देश का ऐसा राज्य है जहां होम लोन के लिए घुस देना पड़ रहा है. दूसरे राज्यों में होम लोन के लिए बैंक प्रचार प्रसार करती है, वहीं बिहार में लोग लोन मिले, इसके लिए घुस देते हैं. नीतीश के शासनकाल में बिहार का लगभग 25 लाख करोड़ दूसरे राज्यों में चला गया, जिसके कारण आज बिहार में मजदूर का लड़का मजदूर बन रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘बिहार में भाजपा शासित राज्यों से आ रही शराब’, तेजस्वी का BJP पर बड़ा आरोप, यूपी और हरियाणा का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget