एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार संन्यास लेने जा रहे', अश्विनी चौबे ने कहा- यह समाधान नहीं व्यवधान यात्रा

Ashwini Choubey Attack on Samadhan Yatra: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को भागलपुर में यह बयान दिया है. कहा कि बिहार का जनाजा निकालने में लगे हुए हैं.

भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की समाधान यात्रा पर लगातार बीजेपी (BJP) के नेता तंज कस रहे हैं. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और सांसद अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने भी हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार संन्यास लेने जा रहे हैं. यह समाधान नहीं, व्यवधान यात्रा है. केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को भागलपुर में यह बयान दिया. उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.

अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी अंतिम यात्रा है. अब वह संन्यास लेने जा रहे हैं इसलिए अंतिम यात्रा पर निकल रहे हैं. तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार पर यह यात्रा किस बात की कर रहे हैं? क्या उन्होंने अपराध रोका है? भ्रष्टाचार रोका है या फिर जंगलराज को समाप्त किया है? नीतीश कुमार पूर्ण रूप से बिहार का जनाजा निकालने में लगे हुए हैं.

'संवेदनहीन हो चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री'

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार सदियों से खुशहाल प्रदेश रहा है. नीतीश कुमार ने बिहार में जंगलराज लाकर राज्य को बर्बाद कर दिया. बिहार का विकास 25 साल पीछे हो गया है. कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से संवेदनहीन हो चुके हैं क्योंकि वह खुलेआम कह रहे हैं जो पिएगा वह मरेगा. इससे उनकी ओछी मानसिकता साफ दिख रही है.

बिहार में होगी सिर्फ एक यात्रा

भागलपुर पहुंचे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री अश्विनी चौबे ने आम आवाम से एलान करते हुए कहा कि बिहार में सिर्फ एक यात्रा होगी और वह होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास यात्रा होगी. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है. अब भारत 'नेक भारत, श्रेष्ठ भारत' बनेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'वो प्रधानमंत्री हैं क्या?' सुधाकर सिंह पर बरसे कृषि मंत्री सर्वजीत कुमार, नीतीश कुमार का भी नाम लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget