एक्सप्लोरर

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ हुई साजिश? कहा- इत्मीनान से करूंगा बात, नाराजगी के सवाल पर भी दिया जवाब

Upendra Kushwaha Statement: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत कारण था इसलिए बाहर गया था. अभी मुझे बहुत सारी चीजों की जानकारी नहीं है क्योंकि कई दिनों के बाद मैं आ रहा हूं.

पटनाः मंत्रिमंडल विस्तार के समय पटना से गायब रहे जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (JDU Upendra Kushwaha) शनिवार को लौट आए हैं. उनके नहीं रहने से नाराजगी की खबर आ रही थी. आज पटना पहुंचने के बाद उनके स्वागत में कई नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए. उन्होंने नाराजगी पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो भी सवाल खड़े हो रहे हैं वो अनर्गल हैं. फालतू के सवाल हैं. हम आ गए हैं. हम इत्मीनान से कल (रविवार) बैठकर बात करेंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत कारण था इसलिए बाहर गया था. अभी मुझे बहुत सारी चीजों की जानकारी नहीं है क्योंकि कई दिनों के बाद मैं आ रहा हूं. इसलिए सारी चीजों की जानकारी लेकर रविवार को मैं बात इत्मीनान से बात करूंगा. बीजेपी के आरोपों पर कि बिहार में जंगलराज आ गया है इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी का स्टेटमेंट सुनकर लोग हंसते होंगे. क्योंकि 10 दिन पहले जब वो साथ थे तब नीतीश कुमार बहुत अच्छे. अब दस दिन में सब खराब हो गया. नीतीश कुमार खराब हो गए और बिहार खराब हो गया.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Appeal: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का RJD कोटे के सभी मंत्रियों से अपील, कहा- जरूर करें ये काम

बता दें कि ऐसी खबर मीडिया में आई थी कि जेडीयू के कुछ कुशवाहा समाज के नेता एक साथ पटना के होटल में जमा हुए थे और उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री बनाए जाने की आशंका पर गोल बंद हुए थे. कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को मंत्री नहीं बनाए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पहुंचाई गई थी. अब माना जा रहा है कि कुशवाहा ऐसे पार्टी के नेताओं पर खुलासा कर सकते हैं.

फेसबुक पर उपेंद्र कुशवाहा ने किया पोस्ट

इधर, शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि बिहार से बाहर होने के कारण मेरे बारे में अनेक तरह की भ्रामक एवं अनाप-शनाप खबरें प्रचारित की गईं. ऐसी अनर्गल बातों को हवा देने वाले महानुभावों को यह मालूम होना चाहिए कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी पद नहीं मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी नहीं जताई, बल्कि कई बार अपनी नाराजगी जताने के लिए बड़े-बड़े पदों को लात जरूर मारी है. इतिहास गवाह है मेरे लिए पद बड़ा नहीं, मिशन बड़ा है, आइडियोलॉजी बड़ी है.

यह भी पढ़ें- Patna News: मंत्री अशोक चौधरी ने गिरिराज सिंह को दिया फिल्म दिखाने का 'ऑफर', कहा- हम ले चलेंगे, आइए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget