एक्सप्लोरर

बिहार: कस्टमर बन चोरी की बाइक खरीदने पहुंचे पुलिसवाले, दो चोरों को दबोचा

पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर चोरी की बाइक को खरीदने गई और सौदा करने के दौरान उन्होंने दो चोरों को बाइक के साथ धर दबोचा.

भोजपुर : बिहार में इनदिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. राज्य की पुलिस क्राइम को कंट्रोल करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी. पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बड़े ही चालाकी से दो चोरों को धर दबोचा है, जो चोरी की बाइक बेचने आये थे.

मामला भोजपुर जिले के आरा शहर का है, जहां नवादा थाना इलाके के रमना मैदान के पास भोजपुर पुलिस ने दो चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर चोरी की बाइक को खरीदने गई और सौदा करने के दौरान उन्होंने दो चोरों को बाइक के साथ धर दबोचा.

गिरफ्तार दोनों अपराधी भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के रहने वाले हैं, जिसमें से एक की पहचान पंकज कुमार के रूप में की गई है. भोजपुर पुलिस की टीम गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है. बाइक चोरी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा कि बड़हरा थाना क्षेत्र के खवासपुर ओपी अंतर्गत जानकीपुर बाजार से अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ली गई थी. जिसे लेकर केस दर्ज कराया गया था. इस दौरान खवासपुर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी गई बाइक को बेचने की योजना बनायी जा रही है. चोरी की बाइक को बेचने के लिए आरा लाया गया था.

इसी बीच खवासपुर पुलिस सिविल में रमना मैदान में मंच के समीप पहुंच गई. सूचना मिलते ही पुलिस ग्राहक बनकर वहां आ धमकी. बाइक खरीदने के बहाने रंगे हाथ दोनों कथित बाइक चोरों को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए चोरों के पास से एक चोरी की हीरो होंड बाइक भी बरामद भी बरामद किया है. बताते चलें कि जिले में बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी है. शराब के धंधेबाज भी चोरी की बाइक का इस्तेमाल करने लगे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget