एक्सप्लोरर

बीमा का पैसा हड़पने और दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी का मर्डर, सीतामढ़ी में पूर्व प्रमुख की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा

Bihar Police: पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश प्रिया रानी डिग्री कॉलेज, बैरगनिया के परिसर में रची गई थी. यह साजिश बीते तीन-चार माह से की जा रही थी. आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बीते दिनों एक महिला पूर्व प्रमुख की हत्या मामले का चौंकाने वाला सच उजागर हुआ है. पुलिस के मुताबिक पति ने ही पत्नी की हत्या कराई थी. जांच के बाद घटना के तमाम कारणों का खुलासा हो गया है. यह जानकार हैरानी होगी कि पति ने पूर्व प्रमुख (पत्नी) की हत्या शूटर से कराई थी. इसके लिए शूटर को दो लाख की सुपारी दी थी. खुलासे के साथ ही पुलिस ने पति और मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है.

पूर्व प्रमुख की गोली मारकर हुई थी हत्या

एसपी अमित रंजन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है. बताया गया है कि दो मई 25 को बैरगनिया थाना क्षेत्र में पूर्व प्रमुख भूषण बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के संबंध में पूर्व प्रमुख के पति भाई भूषण बिहारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था.

एसपी रंजन ने बताया कि मामले की जांच और इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. उन्होंने खुद घटनास्थल का मुआयना किया था और पुलिस अफसरों को विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया था. एसपी रंजन ने बताया कि सदर डीएसपी राम कृष्णा के नेतृत्व में गठित एसआईटी को अनुसंधान में पता चला कि भाई भूषण बिहारी (पति) ने ही पूर्व प्रमुख (पत्नी) भूषण बिहारी की हत्या कराने के लिए शूटर रविन कुमार उर्फ परवा एवं अन्य दो सहयोगियों को 2,00,000 रुपये की सुपारी दी थी.

पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश प्रिया रानी डिग्री कॉलेज, बैरगनिया के परिसर में रची गई थी. यह साजिश विगत तीन-चार माह से की जा रही थी. एसपी ने खुलासा किया कि निर्धारित तिथि को रात्रि लगभग आठ बजे रविन कुमार उर्फ परवा ने गोली चलाई, जिससे जख्मी पूर्व प्रमुख की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी. मामले में मृतका के पति भाई भूषण बिहारी और मुख्य शूटर रविन कुमार उर्फ परवा को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में घटनास्थल पर चार लोगों के होने की बात कही गई थी. सीसीटीवी फुटेज में मात्र एक व्यक्ति दिखा था. शूटर परवा से दो लाख में डील हुई थी, जिसमें से 15 हजार रुपये शूटर को अग्रिम के तौर पर मिला था.

एसपी रंजन ने बताया कि भाई भूषण बिहारी (पति) का दूसरी महिला से अवैध संबंध था. पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए यह तरीका अपनाया गया. दूसरा कारण यह है कि कुछ माह पूर्व भाई भूषण बिहारी (पति) ने पत्नी भूषण बिहारी का बीमा कराया था. बीमा का पैसा हजम करने के लिए भी उक्त घटना को अंजाम दिलाने की बात सामने आई है.

ये भी पढ़ें: नवादा में विवेका पहलवान के भाई की दबंगई, जमीन के लिए महादलित परिवार पर फायरिंग, 2 व्यक्ति घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget