एक्सप्लोरर

बिहार: बंगाल जा रहे दो हथियार तस्कर हो पूर्णिया में पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 हथियार किया जब्त

आगामी 2021 में पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होने हैं. ऐसे में इस तस्करी के तार चुनाव से भी जोड़े जा रहे हैं. हालांकि पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने कहा है कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है.

पूर्णिया: बिहार की पूर्णिया पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रवानी रोड स्थित एटीयाना टूर एंड ट्रेवल्स के बस से 2 तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से 11 हथियार बरामद किए हैं. गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ की अगुवाई में हुई छापेमारी में जिला पुलिस को यह सफलता मिली है.

बंगाल जाने के क्रम हुई गिरफ्तारी

मामले की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए पुर्णिया पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि दोनों हथियार तस्कर हथियार के इस जखीरे को कलकत्ता सप्लाई करने ले जा रहे थे. दोनों तस्करों की पहचान बंगाल निवासी मोहम्मद रिजवान और शेख अनवर के रूप में हुई है. ये दोनों भवानीपुर से हथियार के इस बैग को लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे.

बंगाल का है मुख्य सरगना

आगे जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन्हें हथियारों के लिए पैसे देने वाले पश्चिम बंगाल के सरगना की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है और अब उसे पकड़ने के लिए भी पुलिस काम कर रही है. पूर्णिया में शाहबुद्दीन नाम के व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है जिसे लेकर छापेमारी की जा रही है. सहाबुद्दीन पूर्णिया के भवानीपुर का है जो इन्हें कट्टा सप्लाई करता था.

बंगाल चुनाव से भी जोड़ा जा रहा मामला

आगामी 2021 में पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होने हैं. ऐसे में इस तस्करी के तार चुनाव से भी जोड़े जा रहे हैं. हालांकि पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने कहा है कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि इसका अंतिम तार क्या होगा? उन सभी बिंदुओं पर पुलिस जानकारी जुटाने का काम कर रही है.

सादे लिबास में पुलिस ने की थी छापेमारी

देर शाम 6 बजे के आस पास पूर्णिया पुलिस सदर एसडीपीओ और धमदाहा एसडीपीओ के नेतृत्व में 4 थानों के पुलिस बल के साथ सादे लिबास में पूर्णिया से कलकत्ता जाने वाली एटियाना बस के बाहर घात लगाए हुए थी. इसी क्रम में दो युवक को बस में अंदर जाते दिखे. एसडीपीओ के अगुवाई में पुलिस बल के जवानों ने बस में पहुंचकर छापेमारी की और 11 हथियार के साथ 2 तस्कर को धर दबोचा. यहां से दोनों को सहायक खजांची थाना लेकर पहुंचे, जहां एसपी विशाल शर्मा ने पकड़े गए दोनों ही तस्कर से लंबी पूछताछ की.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: शिक्षा मंत्री का एक्शन प्लान,प्राइवेट स्कूल के 'शुल्क' को लेकर सरकार बनाएगी नियमावली बिहार: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बिहार आगमन के पहले हीं गर्मायी सियासत,कांग्रेस ने दी मुख्यमंत्री को नसीहत तो जेडीयू ने दिखाया आईना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget