एक्सप्लोरर

Patna News: राजनीति छोड़ चुके पीके शाही को बिहार सरकार ने बनाया महाधिवक्ता, नीतीश कुमार की सरकार में रह चुके हैं मंत्री

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के पहले कार्यकाल में वरिष्ठ अधिवक्ता शाही 2005 से 2010 बिहार के महाधिवक्ता थे. महाधिवक्ता के रूप में उनका कार्यकाल बुहत अच्छा रहा था.

पटना: बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री प्रशांत कुमार शाही को शुक्रवार को राज्य का नया महाधिवक्‍कता नियुक्त किया है. शाही राजनीति से संन्यास लेने के बाद वकालत कर रहे हैं.बिहार के विधि विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी की. शाही निवर्तमान महाधिवक्ता ललित किशोर का स्थान लेंगे. उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

बिहार सरकार में रह चुके हैं मंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के पहले कार्यकाल में वरिष्ठ अधिवक्ता शाही 2005 से 2010 बिहार के महाधिवक्ता थे. महाधिवक्ता के रूप में उनका कार्यकाल बुहत अच्छा रहा.शाही की गिनती बिहार के बड़े वकीलों में होती है. वह सोमवार को पद ग्रहण करेंगे.कुमार ने 2010 में सत्ता में लौटने के बाद शाही को मंत्रिमंडल में शामिल किया था और उन्होंने शिक्षा,पर्यावरण और योजना जैसे अहम विभागों का जिम्मा संभाला था.

साल 2013 में उन्होंने जद (यू) के टिकट पर महाराजगंज लोकसभा सीट से उपचुनाव भी लड़ा था लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के हाथों उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था.शाही ने कुछ साल पहले राजनीति को अलविदा कह दिया था और अपना सारा ध्यान वकालत पर लगा दिया था.शाही के महाधिवक्ता नियुक्त होने पर बिहार स्टेट बार काउन्सिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा,सरकारी अधिवक्ता प्रशांत प्रताप और पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.

बिहार के महाधिवक्ता ललित किशोर का इस्तीफा

इससे पहले बिहार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था.उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्य सरकार को भेजा था. उन्होंने त्यागपत्र किस कारण से दिया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. ललित किशोर पिछले 17 साल से अलग-अलग रूप में हाई कोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रख रहे थे. उन्हें बिहार के 21वें महाधिकवक्ता के रूप में 31 जुलाई 2017 को नियुक्त किया था. 

ये भी पढ़ें

नीतीश ने कहा था- मिलेंगे तो पूछेंगे, जब शिक्षा मंत्री से मिलीं कैबिनेट में नजरें तो क्या हुआ? Exclusive रिपोर्ट में जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget