एक्सप्लोरर

Bihar News: 2025 तक सभी घरों में लग जाएंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर, CM नीतीश कुमार ने बताए इसके कई फायदे

Smart Prepaid Meter in Bihar: नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2019 से बिहार में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगना शुरू हो चुका है. अब तक साढ़े तीन लाख प्री-पेड मीटर लगाए जा चुके हैं.

पटनाः बिहार के सभी घरों में 2025 तक स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा दिए जाएंगे. यह काम पांच चरणों में पूरा किया जाएगा. देश में बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जा रहा है. यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं. वे बुधवार को पटना के राजवंशी नगर के बीएसपीएचसीएल कॉलोनी स्थित ऊर्जा विभाग के नवनिर्मित एनर्जी ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने पहुंचे थे. 3452.11 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके अतिरिक्त उन्होंने 12,657 करोड़ रुपये लागत की स्मार्ट प्री-पेड मीटर की राज्यव्यापी योजना का कार्यान्वयन का भी शुभारंभ किया.

अब तक लगाए गए साढ़े तीन लाख प्री-पेड मीटर

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2019 से बिहार में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगना शुरू हो चुका है. ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट प्री पेड लगाने की योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2025 तक हर घर में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लग जाएंगे. पहली बार बिहार में ऐसा हो रहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि राज्य सरकार के पैसे से ही इस काम को पूरा किया जाए. अब तक साढ़े तीन लाख प्री-पेड मीटर लगाए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Patna Electricity Cut: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण आज इन इलाकों में कटेगी बिजली, इसके पहले निपटा लें जरूरी काम

घर-घर पहुंचाई गई बिजली, एप से लें कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर के कई फायदे हैं. इससे बिजली बिल भी सही आएगा और उसका भुगतान भी आसान होगा. किसी को नुकसान नहीं होगा. बिहार पहला राज्य है जहां सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 19 किलोवाट भार क्षमता तक के विद्युत कनेक्शन, सुविधा एप के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन बिजली का कनेक्शन मिल रहा है. आज बिहार में 6,627 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है. हमने हर घर बिजली पहुंचा दी है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में गिरने लगा पारा, पूर्णिया में धुंध बढ़ी, गया में सबसे अधिक ठंड, जानें कैसा होगा आज का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget