एक्सप्लोरर

बिहार में अश्लील गानों पर लगी रोक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Patna News: बिहार पुलिस अश्लील भोजपुरी गानों के खिलाफ गंभीर नजर आ रही है. अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों के प्रसारण पर आईजी और डीआईजी ने आदेश जारी कर रोक लगाई है.

Bihar News: बिहार में अश्लील गानों पर रोक लगा दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं अब कुछ दिनों बाद होली भी है. होली पर बड़ी संख्या में भोजपुरी गाने रिलीज होते हैं. इससे पहले ये बड़ा फैसला लिया गया है.

पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी आईजी और डीआईजी को आदेश दिया गया है कि अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों के प्रसारण पर लगाएं रोक. विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकी दर्ज करें. आदेश का उल्लंधन करने वालों पर आईपीसी की धारा 296/79 के तहत कार्रवाई होगी. 

‘समाज पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है’
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आए दिन ऐसा देखा जाता है कि सार्वजनिक स्थलों, समारोहों, बसों,ट्रकों और ऑटो रिक्शा आदि में दोहरे अर्थ वाले अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण धडल्ले से बिना रोक-टोक के किया जाता है. जिसका समाज पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है. इस प्रकार के गीतों के प्रसारण से महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा तथा बच्चों की मनोवृत्ति बुरी तरह से प्रभावित होती है.  

‘गाने महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं’
आदेश में आगे कहा गया कि भोजपुरी के दोहरे अर्थ वाले गानों के कारण महिलाएं कहीं न कहीं असुरक्षित महसूस करती है. इस प्रकार के गाने महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं. दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी अश्लील गाने छोटे-छोटे बच्चों को भी गलत संदेश देते है और उन्हें गलत दिशा में जाने के लिए प्रेरित करते हैं. यह एक गंभीर व ज्वलंत सामाजिक समस्या है, जो महिलाओं, बच्चों तथा संपूर्ण समाज को बुरी तरह दुष्प्रभावित कर रहा है. इस समस्या के निदान के लिए पुलिस प्रशासन विशेष अभियान चलाकर करेगा.

आदेश में कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण को पूरी तरह समाप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाए. साथ ही इस प्रकार के मामलों को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करे. 

यह भी पढ़ें: Gopalganj: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ के बयान पर कांग्रेस हमलावर, MLA अजीत शर्मा बोले- 'अभी नए-नए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget