एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार के मंत्री का ‘खुला चैलेंज’, अगर सात दिनों के अंदर नहीं मिला नल का जल तो नहीं रहेंगे अधिकारी

पूरा मामला बिहार के कैमूर से जुड़ा है. बीते बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीण पहुंच गए और शिकायत करने लगे.

कैमूरः चैनपुर से विधायक और बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर सात दिनों के अंदर लोगों को नल का जल नहीं मिला तो वो उनकी छुट्टी कर देंगे. बुधवार को जमा खान चांद प्रखंड के सीहोरीया गांव में सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. इस दौरान लोग मंत्री से ग्रामीण नल जल की बदहाली सुनाने लगे. जमा खान ने तुरंत संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर नल का जल ग्रामीणों को एक हफ्ते के अंदर पहुंचाने की बात कही. चेताया कि अगर नल जल दुरुस्त नहीं हुआ तो अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे.

ग्रामीणों के अनुसार एक साल पहले ही पानी के लिए टंकी लगी थी, लेकिन आठ से 10 महीने से नल से जल नहीं आ रहा है. पूरे गांव में भी पाइप नहीं बिछी है और 80 प्रतिशत तक राशि भी निकाल ली गई है. बुधवार को सड़क का शिलान्यास करने के लिए बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान सहित कई पदाधिकारी पहुंचे हुए थे. मंत्री जमा खान ने कहा कि नल जल की शिकायत लगातार मिल रही है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद उन्होंने अधिकारी से बात की है. एक हफ्ते के अंदर नल जल चालू हो जाएगा. अगर समय पर नल जल चालू नहीं हुआ तो वो अधिकारी को नहीं छोड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Sushil Kumar Modi Birthday: केक खिलाने के लिए खूब हुई धक्का-मुक्की, कोविड प्रोटोकॉल का नहीं रखा ख्याल, देखें VIDEO 

मुखिया ने की है बीडीओ से शिकायत

वहीं स्थानीय मुखिया का कहना है कि पंचायत में कहीं भी नल जल योजना सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा है, लगभग सभी बंद हैं. इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से शिकायत की गई है. वे खुद मंत्री जमा खान से इस संबंध में बात करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने अपनी समस्या बता दी.

उधर, चांद प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी का कहना है कि दो महीने से यह परेशानी है. सूचना मिली है कि सबमर्सिबल जल गया है. मरम्मत के लिए कुछ दिनों पहले ही टीम का चयन हुआ है. बहुत जल्द दुरुस्त करा लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Guidelines: आज से नाइट कर्फ्यू, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget