एक्सप्लोरर

Bihar New Year 2022 Gift: CM नीतीश ने इंटर पास छात्राओं को नए साल से पहले दिया तोहफा, जल्द खाते में जाएंगे 25-25 हजार रुपये

राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले इसे ध्यान में रखते हुए इसी साल फरवरी में राज्य सरकार ने अविवाहित छात्राओं को इंटर पास करने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्य की सभी अविवाहित इंटर पास छात्राओं को नए साल से पहले तोहफा दिया है. वहीं, छात्रों के लिए भी खजाना खोल दिया है. विभाग की ओर से सामान्य वर्ग के छात्रों के छात्रवृति के अलावा इंटर पास करने वाली अविवाहित छात्राओं के प्रोत्साहन मद में 631 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है. राशि के आवंटन के बाद अब मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत साल 2021-22 में राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों से इंटर की परीक्षा पास करने वाली सभी अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

खाते में ट्रांसफर की जाएगी राशि

मिली जानकारी अनुसार चार लाख 12 हजार से भी अधिक छात्राओं को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा. बालिका प्रोत्साहन मद में 631 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है. जबकि सामान्य छात्र-छात्राओं के छात्रवृति मद में 30 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है. ये राशि सीधा लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सुशासन के कार्यक्रम का हिस्सा है. राज्य में बाल विवाह को रोका जा सके. साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले इसे ध्यान में रखते हुए इसी साल फरवरी में राज्य सरकार ने अविवाहित छात्राओं को इंटर पास करने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया था.

Bihar News: पटना ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर ‘बॉडी वार्न कैमरा’, जान लें इसकी खासियत नहीं तो पड़ेंगे लेने के देने

पारिवारिक आय डेढ़ लाख से कम

छात्राओं के अतिरिक्त राज्य सरकार ने नौंवी और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप मद में भुगतान के लिए करीब 30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. यह राशि उन छात्रों को दी जाएगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम है. राज्य में फिलहाल ऐसे छात्रों की संख्या एक लाख, 66 हजार से अधिक है. छात्रवृति की यह राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए है. कोरोना के कारण समय पर भुगतान नहीं हो पाया था, इस  वजह से अब भुगतान किया जाएगा.

इन छात्राओं को मिलेगा लाभ

-  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चूंकि बिहार सरकार की है, इसलिए छात्रा का बिहार का निवासी होना जरूरी है. इसमें अन्य किसी राज्य की छात्रा को लाभ नहीं मिल सकता है.

- योजना गरीबों के लिए लाई गई है, ऐसे में लाभार्थी का पारिवारिक आय गरीबी रेखा के नीचे होना जरूरी है.

- उस परिवार की बच्ची को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जिनके परिवार का कोई भी शख्स सरकारी नौकरी कर रहा हो.

-  इंटर पास करते समय छात्रा की उम्र 17 से 18 साल तक हो और छात्रा अविवाहित हो. 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज CM नीतीश कुमार करेंगे बैठक, कहा- आकलन के बाद लिए जाएंगे निर्णय

Happy New Year 2022 Wishes: भोजपुरी में ऐसे दें नए साल की बधाई, मैसेज से ही कुछ इस तरह से कहें Happy New Year

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget