एक्सप्लोरर

Bihar News: अरवल में नक्सलियों ने JCB, हाईवा और रोड रोलर को किया आग के हवाले, सड़क निर्माण में लगे थे सभी उपकरण

Naxalites In Arwal: बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी. शुक्रवार की रात लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ियों में आग लगा दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Naxalites Set Fire To JCB: अरवल में नक्सलियों ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को सड़क निर्माण में लगी जेसीबी, हाईवा और रोड रोलर को आग के हवाले कर दिया. दरअसल लेवी नहीं मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामला जिले के करपी थाना क्षेत्र के मखमिलपुर गांव का है, जहां बीती रात नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इसमें जेसीबी, हाईवा और रोड रोलर जलकर राख हो गया.

कामख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए हो रहा था सड़क निर्माण 

अरवल जिले के करपी थाना के मखमिलपुर गांव के पास कामख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी. शुक्रवार की रात लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ियों में आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना के समीप ही मखमिलपुर पेट्रोल पंप भी है. नक्सलियों के जरिए सड़क निर्माण में लगी जेसीबी, हाईवा और रोड रोलर को आग लगाने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों में भी हड़कंप मच गया. किसी तरह पेट्रोल पंप के कर्मियों ने पेट्रोल पंप की तरफ आग को आने से रोक दिया अन्यथा और बड़ी घटना हो सकती थी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही नक्सलियों की पहचान

फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नक्सलियों की पहचान करने में जुटी हुई है. कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग इतने डरे हुए हैं कि कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं. इस संबंध में अरवल एसडीपीओ कृति कमल ने एबीपी न्यूज को मोबाइल पर जानकारी दी कि इस मामले में कुछ लोगों हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. पूछताछ और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या शरारती तत्वों की करतूत है. एसडीपीओ का यह भी कहना है इस मामले को लेकर कंट्रक्शन कंपनी ने कभी भी लेवी मांगने को लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव के इर्द-गिर्द...', नेता प्रतिपक्ष ने सीएम की छवि पर उठाया सवाल तो JDU-BJP ने ऐसा दिया जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में आंधी-बारिश का कहर, वज्रपात से 12 की मौत, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार में आंधी-बारिश का कहर, वज्रपात से 12 की मौत, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं

वीडियोज

Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई डिटेल 
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
GT vs RR: शुभमन गिल ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
शुभमन गिल ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
गरीब बच्चों के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
गरीब बच्चों के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Embed widget