एक्सप्लोरर

नालंदा जहर कांड: कर्ज से परिवार खत्म! 2 बेटियों के बाद अब पत्नी और बेटे की भी मौत, पति भर्ती

Nalanda News: घटना के बाद शवों का आज (शनिवार) पोस्टमार्टम कराया गया. इस मामले में एसपी भारत सोनी खुद जांच के लिए शनिवार को मौके पर पहुंचे. जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

नालंदा के पावापुरी थाना क्षेत्र के पूरी गांव में बीते शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) की शाम कर्ज से परेशान एक दुकानदार ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया था. जहर खाने से दो बेटियों की मौत हो गई थी. अब शख्स की पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई है. पति का इलाज चल रहा है. यानी पांच लोगों में से चार की मौत हो गई है.

मरने वालों में शख्स की 38 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी, 16 वर्षीय पुत्री आरिका राज, 13-14 साल की बेटी दीपा और 15 साल का पुत्र शिवम है. जहर खाने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ गई थी तो इन लोगों को इलाज के लिए विम्स लाया गया था. अब अस्पताल में सिर्फ शख्स धर्मेंद्र कुमार का इलाज चल रहा है. 

शवों का कराया गया पोस्टमार्टम

घटना के बाद शवों का आज (शनिवार) पोस्टमार्टम कराया गया. इस मामले में एसपी भारत सोनी खुद जांच के लिए शनिवार को मौके पर पहुंचे. जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. जल्द ही कर्ज देने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. पीड़ित के मोबाइल समेत अन्य कागजात जो मिले हैं पुलिस उसकी जांच कर रही है.

परिवार के कुल छह सदस्यों में से चार की मौत हो गई है जबकि सात साल के सबसे छोटे बेटे सत्यम ने जहर नहीं खाया था जिसके चलते वह बच गया. जहर खाने के बाद सोनी ने एक परिवार को कॉल कर कहा कि उन लोगों ने जहर खा लिया है. छोटे बेटे का आप लोग पालन-पोषण कर दीजिएगा. इसके बाद हड़कंप मच गया. पड़ोसियों को सूचना दी गई. फिर सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बहुत देर हो चुकी थी.

कर्ज ने खत्म किया परिवार

बता दें कि परिवार ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाया था. धर्मेंद्र कुमार धर्मेंद्र कुमार जल मंदिर के पास एक कपड़े की दुकान चलाते हैं. मूल रूप से शेखपुरा के परनकमा गांव के रहने वाले हैं. अभी परिवार पावापुरी में किराए पर रहता था. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. परिजन को गहरा सदमा लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget