एक्सप्लोरर

Bihar News: मुंगेर में गले में दुपट्टा बांध कर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की मां ने प्रेमी को मार डाला

Munger Murder: मुंगेर में 22 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मामले में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Munger Police Disclosed Murder Case: मुंगेर के 22 वर्षीय किशन शर्मा की हत्या का रविवार (22 सितंबर) को  पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई थी. किशन शर्मा की जान प्रेम प्रसंग में गई है. इस मामले में युवती की मां के साथ दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल 17  सितंबर की देर रात किशन शर्मा अपने गांव की 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका के घर उससे मिलने गया था, जंहा लड़की के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी थी. 

आठ लोगों को बनाया गया था नामजद अभियुक्त

18 सितम्बर को जिले के  गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत टू के जमघट गांव स्थित बाबूलाल यादव के बगीचे में 22 वर्षीय एक युवक का शव मिला था.  मृतक युवक की पहचान जमघट गांव निवासी अशोक शर्मा के पुत्र किशन शर्मा के रूप में हुई थी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या के मामले में गंगटा थाना में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद  एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में  एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसमें खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्दन कुमार, गंगटा थानध्यक्ष राहुल कुमार टेटिया, बंबर थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह और जिला आम सूचना इकाई की टीम को शामिल कर मुंगेर सहित पास के जिले जमुई में भी छापेमारी की गई, जंहा पुलिस ने तीन अभियुक्त को  गिरफ्तार किया.

खड़गपुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी चन्दन कुमार ने शनिवार को एसपी कार्ययालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मृतक युवक किशन शर्मा  की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी. 17  सितंबर की देर रात किशन शर्मा अपने गांव में प्रेमिका के  घर  मिलने गया था, जंहा लड़की  के परिवार वालो ने दोनों को देख लिया. इसके बाद घरवालों ने किशन शर्मा को पकड़कर लिया और उसे गले में दुपट्टा लगाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसके बाद लड़की के घरवालों और अन्य ग्रामीणों की मदद से शव को ठिकाने लगाने के लिए  बाबूलाल यादव के बगीचे में शव को फेंक दिया था.

पुलिस ने शव के पास से बरामद किया था दुपट्टा 

डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस ने दुपट्टा को बरामद किया था, जिसके आधार पर वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद लड़की की मां सरिता देवी, ग्रामीण संजय पंडित और भवेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया.  उन्होंने  बताया कि लड़की की मां को खड़गपुर थाना क्षेत्र के इलाके से और दो अन्य ग्रामीण को  गंगटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने कहा कि इस हत्या में तीन नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया. अन्य पांच नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि मृतक का मोबाइल अब तक बरामद नहीं हो सका है. पुलिस इस जांच में जुटी है कि लड़की ने युवक को मिलने के लिए  फोन कर घर पर बुलाया था या लड़की के घर वालों ने युवक की हत्या के नियत से लड़की का सहारा लेकर फोन कर बुलाया था, इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नवादा में तेजस्वी यादव का नाम सुनते ही गुस्से में आ गए जीतन राम मांझी, प्रशासन पर भी उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget