एक्सप्लोरर

महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन? तेजस्वी यादव पर लगी मुहर तो NDA नेताओं ने ली चुटकी

Tejashwi Yadav CM Face: अजीत शर्मा के बयान और महागठबंधन के विधायक दल की बैठक में विधायकों को कई नसीहत की गई. इस पर बीजेपी और जेडीयू ने जमकर चुटकी ली है.

Mahagathbandhan CM Face: इसी साल बिहार विधानसभा का चुनाव होना है और अभी बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. आगामी 28 मार्च तक बजट सत्र चलेगा. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण करके अपनी चुनावी नैया पार करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच नेताओं का बयान बाजी भी जोरो पर है.

अजीत शर्मा के बयान से मची थी खलबली

कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि महागठबंधन में सीएम का चेहरा जीते हुए विधायक तय करेंगे, इस पर जमकर राजनीति हुई तो गुरुवार को आरजेडी विधायक आलोक मेहता के आवास पर महागठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई. इसमें वाम दल, कांग्रेस और आरजेडी के सभी विधायक पहुंचे, जो जानकारी मिल रही है कि उसमें तय किया गया कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव होंगे.

साथ ही इस गठबंधन ने यह भी नसीहत दी गई है कि मुख्यमंत्री के चेहरा पर बयानबाजी करने से सभी विधायक बचें. बैठक में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस आलाकमान और आरजेडी आलाकमान इस पर बात करेगी, बीच में कोई भी विधायक और नेता सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री के चेहरे पर किसी तरह की बयानबाजी भविष्य में नहीं करेंगे. अब आग लगी थी तो धुंआ तो जरूर उठेगा. अजीत शर्मा के बयान और महागठबंधन के विधायक दल की बैठक में विधायकों को बड़ी नसीहत पर एनडीए से बीजेपी और जेडीयू ने जमकर चुटकी ली है.

वहीं बिहार में महागठबंधन विवाद को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह स्वार्थी लोगों का गठबंधन है, ऐसे गठबंधन नहीं चलते हैं. यह लोग सत्ता के लोलुप है. जिनका जिनको स्वार्थ सधेगा वह लोग गठबंधन में रहेंगे, जिनको स्वार्थ नहीं सधेगा वह गठबंधन से हट जाते हैं. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में जो देखा गया वही हाल बिहार में भी होने वाला है.

बीजेपी विधायक ने कसा तंज

बीजेपी विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल ने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे तो उन लोगों का आंतरिक मामला है. कुछ नहीं बोलना चाहिए, लेकिन यह बात भी सच है कि महागठबंधन में फूट है. एक कहावत है 'ना नौ मन घी होगा, ना राधा नाचेगी यही कहावत महागठबंधन में चल रही है. ना उनको बहुमत आने वाला है और ना महागठबंधन के कोई मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. आपस में वह लोग सिर फुटौवल कर रहे हैं, एक दूसरे को नीचा दिखा रहा है. हालांकि एनडीए को इससे कोई कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: गर्दनीबाग धरनास्थल पर रसोइया बहनों से मिले तेजस्वी यादव, कहा- सरकार बनी तो करेंगे ये बड़ा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget