एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की राय पर चलते हैं लालू यादव! JDU ने कहा पिता की राजनीति खत्म कर दी, BJP क्या बोली?

Tejashwi Yadav: लालू यादव के ऑफर को नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया है. अब उनके बयान पर आरजेडी को बलोते नहीं बन रहा है तो वहीं तेजस्वी यादव भी पिता के बयान की लिपापोती करने में लगे हैं.

JDU BJP Leader Taunt On Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव इस वर्ष होना है तो उससे पहले एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर भी सभी पार्टियों कर रही हैं. इस चुनावी बयानबाजी के दौर में अब एक चर्चा होने लगी है कि क्या लालू प्रसाद बिहार की राजनीति से दूर हो गए हैं और उनकी राजनीति पर लगाम उनके बयान पर लगाम लगाया जा रहा है. बीजेपी और जेडीयू के नाताओं का कहना है कि लालू यादव अब तेजस्वी यादव की राय पर चलते हैं. 

तेजस्वी यादव ने क्या दिया था बयान?

दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जब संवाद यात्रा के दौरान कैमूर में पत्रकारों ने पूछा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि हम बीजेपी के साथ रहेंगे तो उन्होंने कह दिया कि उनको ले कौन रहा है? लेकिन जब पत्रकारों ने कहा कि आपके पिताजी ने कहा कि उनके लिए दरवाजा खुला है तो तेजस्वी यादव ने कहा कि हम राय देते हैं. उनको हमने राय दिया है. तेजस्वी यादव के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वह लालू प्रसाद यादव के बयान से सहमत नहीं हैं और कहीं ना कहीं वह अपने पिता को इस तरह के बयान से बचने के लिए समझाएं हैं.

तेजस्वी यादव के बयान पर जेडीयू और बीजेपी दोनों ने चुटकी लिया है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव  के बयान से यह पुष्टि हो गई कि उनको अपने पिता और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सलाह देना पड़ रहा है. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा  कि लालू यादव राजनीतिक रूप से नजरबंद हैं, उनकी भूमिका शून्य कर दी गई है और राजनीतिक रूप से उन्हें अनाथ बना दिया गया है.

नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले तो तेजस्वी राजनीतिक टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन और आउट तो जेडीयू तय करती है आपको इन किया तो आ गए, आउट किया तो बाहर हो गए. लोकसभा चुनाव में आपको चार सीट आए और चार से अर्थी निकलती है तो लोकसभा में उनकी राजनीतिक अर्थी  निकल गई है. अब विधानसभा में वह शून्य पर आउट हो जाएंगे.

बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर क्या कहा?

वहीं बीजेपी ने तेजस्वी यादव के बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि पहले पिता पुत्र आपस में फरिया लें. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव लालू प्रसाद के की बात को अमान्य कर रहे हैं तो यह साफ हो गया है कि लालू प्रसाद अब आरजेडी के नेता नहीं रहे. पहले पिता पुत्र आपस में फरिया लें कि राजनीति में किसे चमकना है.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी को पूरी तरह हाईजैक करने की तेजस्वी यादव की मनोवृत्ति भांप करके आरजेडी के कई नेता भागने की तैयारी में हैं. आरजेडी के पूर्व एमएलसी और कद्दावर नेता आजाद गांधी बीजेपी में शामिल हो गए. आरजेडी को छोड़ने वाले नेताओं की लंबी सूची है, जो पीएम मोदी के विचारों पर चलने के लिए आगे आ रहे हैं. आरजेडी का राजनीति अस्तित्व किसी भी वक्त समाप्त होने वाला है.

ये भी पढ़ेंः 'नई फसल लगाई जाए...', तेजस्वी यादव ने किसे बताया पुराने ब्रांड का बीज, कहा- जमीन खराब हो जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget