एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: पहले पत्नी को मारा फिर टुकड़े-टुकड़े कर जमीन में दफनाया, पति को मौसेरी साली से था प्यार

Murder In Nalanda: नालंदा में एक पति ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी को मार डाला. इस काम में प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया. दोनों ने मिलकर उसे रास्ते हटा दिया.

Husband Killed Wife In Nalanda: बिहार के नालंदा में सोमवार (10 जून) को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमिका को पाने के चक्कर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गांव से दो किलोमीटर दूर ले जाकर सुनसान इलाके में दफन कर दिया. प्रेमिका कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी की मौसेरी बहन थी. हैरानी वाली बात तो यह है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद थाना में पत्नी के गायब होने का आवेदन दे दिया. जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. 

पति ने खुद बताई मामले की सच्चाई 

दरअसल जांच में पति के जरिए पुलिस को सही तरीके से सहयोग नहीं किए जाने पर पुलिस को पति पर ही शक हुआ था, मगर कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा था. सोमवार को मृतका के परिजन खोजबीन करते हुए पति के पास पहुंचे, फिर पति और इसके भाई के साथ मारपीट की गई. दोनों के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि पति ने सच्चाई बता दी. पूरा मामला दीपनगर थाना इलाके के चकदीलवार गांव का है.

महिला का शव इसी थाना इलाके के समस्ती गांव के गोइठवा नदी किनारे जमीन खोदकर बरामद किया गया है. फिलहाल पति और इसके भाई को पुलिस हिरासत में ले गई और जख्मी हालत में सदर अस्पताल बिहारशरीफ में इलाज कराया जा रहा है. मृतका की पहचान दीनानाथ कुमार के 19 वर्षीय पत्नी अर्निका कुमारी के रूप में हुई है. दीनानाथ की शादी पिछले डेढ़ माह पूर्व हुई थी. दीनानाथ के परिवार वालों ने जबरन शादी कराई थी.

मृतका का भाई संजय केवट ने बताया कि बहन की शादी धूमधाम से दीनानाथ के साथ की गई थी, इन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद पता चला कि दीनदानाथ का हमारी मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दीनानाथ को समझाने के बाद भी नहीं समझा. पिछले तीन जून से अचानक बहन के लापता होने की सूचना मिली. काफी खोजबिन की गई मगर पता नहीं चला. पति पर शक तब हुआ जब मौसेरी बहन भी लापता थी.

पति से काफी पूछताछ की गई मगर नहीं बताया गया. बचने के लिए पुलिस में इन्होंने पत्नी का गायब होने की आवेदन किया, मगर जब सोमवार को मारपीट की गई तो इन्होंने पूरी कहानी और शव का पता बताया. इन्होंने यह भी कहा कि प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की गई है.

टुकड़े टुकड़े में बरामद हुआ शव  

दीपनगर थाना पुलिस ने बताया कि गायब होने का आवेदन पति ने दिया था. पुलिस और परिजन दोनों खोजबीन कर रहे थे. अचानक लड़की के परिवार वाले लड़का के साथ मारपीट करने लगे. तो शव की जानकारी दी गई. पुलिस ने जमीन खोदकर शव को टुकड़े टुकड़े में बरामद किया है. पति और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है और जख्मी हालत में दोनों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में गर्मी से कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं बेहोश, नाक से बहा खून, खटिया पर पहुंचे अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget