एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, रोती हुई पत्नी ने कहा-किसी से नहीं थी दुश्मनी

मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है. मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिला में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधी एक के बाद एक लूट, हत्या, डकैती, छिनतई, दुष्कर्म आदि घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला मोहिउद्दीननगर के बोचहा गांव की है, जहां बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने दूध सेंटर के समीप किसान की गोली मारकर हत्या कर दी.

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस  

मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी रामचंद्र राय के पुत्र सुरेश राय (40 वर्ष) के रूप की गई है. बताया जाता है कि मृतक विद्यापति नगर का रहने वाला है. घटना की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना अध्यक्ष प्रसुनजय कुमार सदलबल मृतक के घर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुटे गए हैं.

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

घटनास्थल पर मौजूद मृतक की पत्नी का कहना है कि वे भैंस का दूध दूहकर सेंटर पर देने जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए. दो गोली की आवाज सुनकर वो भैंस के बच्चे को खूंटे में बांधकर मौके पर पहुंची तो देखा कि बबलू और मुकेश दोनों चाचा-भतीजा ने मिलकर उन्हें गोली मार दी.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

महिला ने बताया कि उसके चार बेटे व दो बेटी हैं, अब उनको कौन देखेगा. उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. दूध सेंटर पर उनके 40 हजार रुपए बाकी थे. पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने दूसरा सेंटर चुन लिया था. इधर, इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है. मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: बिना इंटरव्यू लिए ही वापस लौटने की शख्स ने बताई वजह, कहा- मैं सारी स्थिति समझ गया था, इसलिए...

Banka News: ऑनलाइन प्यार के चक्कर में लड़की ने तोड़ी सारी हदें, धोखा मिलने के बाद अब काट रही थाने के चक्कर, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget