एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में गोरक्षा संकल्प लेने वाले निर्दलीयों का साथ देंगे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Bihar Election: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद चुनाव में गोरक्षा संकल्प लेने वाले निर्दलीयों का समर्थन करेंगे. सीतामढ़ी से यात्रा शुरू कर लोगों से अपील करेंगे कि गोहत्या रोकने वाले उम्मीदवारों को वोट दें.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वे उन निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे, जो गौ रक्षा संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे. इस कड़ी में वे शनिवार से सीतामढ़ी जिले से अपनी "गौ रक्षा संकल्प यात्रा" की शुरुआत करेंगे.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों की पहचान की जाएगी, जो गोरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हों. उन्होंने कहा, "प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से कम से कम एक ऐसा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, जो गोमाता की रक्षा के लिए समर्पित होगा. ऐसे उम्मीदवारों को मेरा आशीर्वाद प्राप्त होगा."

गोरक्षा का वचन देने वाले को ही करें मतदान- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने गोरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया है. उनके अनुसार, जब नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब उन निर्दलीय उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी, जिन्हें समर्थन दिया जाएगा. शंकराचार्य ने कहा कि देश में लगातार गोमाता पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जबकि सत्ता में आई विभिन्न पार्टियों ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए. उन्होंने मतदाताओं से सीधी अपील की कि वे सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें, जो गोहत्या को पाप मानते हैं और हिंदू समाज की भावनाओं के अनुरूप गोरक्षा के लिए कार्य करने का वचन देते हैं.

सीतामढ़ी से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि भले ही संसाधन सीमित हों, लेकिन उनके सिद्धांत अटल हैं. "हमारे सिद्धांत हमारे पूर्वजों, वेदों, शास्त्रों और भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं। यही हमारी ताकत है,"

मोदी के राज में देश के अंदर गोमांस का बढ़ रहा निर्यात- स्वामी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरक्षा की बात तो करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि देश में गोमांस का निर्यात लगातार बढ़ रहा है. इसे उन्होंने बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि गोरक्षा के मुद्दे पर अब हिंदुओं को संगठित करने का समय आ गया है. "हमने तय किया है कि गोहत्या रोकने के लिए पूरे देश में हिंदुओं को एकजुट करेंगे. जब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा." 

इस प्रकार, बिहार चुनाव में गोरक्षा का मुद्दा एक नई बहस को जन्म दे चुका है. अब देखना होगा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की इस मुहिम को जनता और निर्दलीय उम्मीदवार कितना समर्थन देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा मंदिर हादसा: श्रद्धालुओं की मौत पर धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष के बयान से बवाल, ऐसा क्या कहा?
नालंदा: श्रद्धालुओं की मौत पर धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष के बयान से बवाल, ऐसा क्या कहा?
'गोबर पर जितना भी घी डालिए, महक घी की नहीं आती', लोकसभा में ऐसा क्यों बोले पप्पू यादव?
'गोबर पर जितना भी घी डालिए, महक घी की नहीं आती', लोकसभा में ऐसा क्यों बोले पप्पू यादव?
Rohtas News: भांजे ने मामा को मारी गोली, दिनदहाड़े हत्या से रोहतास में हड़कंप, जानें पूरा मामला
बिहार: भांजे ने मामा को मारी गोली, दिनदहाड़े हत्या से रोहतास में हड़कंप, जानें पूरा मामला
बिहार: भागलपुर में मिड डे मील से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, 15 छात्र बीमार, स्कूल स्टाफ गायब
बिहार: भागलपुर में मिड डे मील से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, 15 छात्र बीमार, स्कूल स्टाफ गायब

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget