एक्सप्लोरर

लालू यादव और तेजस्वी पर जमकर बरसे नीतीश कुमार, भागलपुर दंगों का भी किया जिक्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे. इस दौरान उन्होंने भागलपुर दंगों का भी जिक्र किया.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चुनावी कैंपेन की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने विपक्षी पार्टी आरजेडी पर जमकर निशाना साधा और अपने काम को गिनाया. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने 2005 से हमें काम करने का अवसर दिया है हमारा उद्देश्य न्याय के साथ विकास है इसके लिए हमने काम किया है.

नीतीश कुमार ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा, ''15 साल पति - पत्नी के राज का था. तब इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी 1 महीने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग जाते थे. हमने मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था की अब 1 महीने में औसतन 10 हजार लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कराने जाते हैं.''

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को पिछले 15 सालों की जानकारी नहीं है, उन्हें उस दौर के अराजकता से अवगत करवाना हमारा काम है.

अल्पसंख्यक समुदाय नीतीश कुमार ने कहा, ''अल्पसंख्यक समुदाय के लिए लोग बात करते हैं वोट लेते हैं लेकिन कोई कुछ नहीं करता है. हर वर्ग हर तबके के उत्थान के लिए हमने कार्य किया है. जो अनुसूचित जाति के लोग हत्या और अन्य चीजों के शिकार होते हैं उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान हम कर रहे हैं. ये प्रावधान देश के कानून के अंदर है लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा कि समाज में झूठ फैलाकर तनाव पैदा करना कुछ लोगों का धंधा है. हम लोगों ने समाज में हर तरह से प्रेम और शांति का माहौल स्थापित किया है. भागलपुर दंगे के बाद किसने क्या किया लेकिन हम लोगों ने आयोग बनाया. इनके लिए योजना बनाई हर दंगा पीड़ित परिवार को पहले 2500 और अब 5000 की राशि दी जाती है.

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम किया. परित्यकता महिलाओं के लिए 25 हजार रुपए दिए. हुनर-ए-औजार कार्यक्रम में अल्पसंख्यक महिलाओं के प्रशिक्षण का काम किया है.

कानून-व्यवस्था नीतीश कुमार ने कहा कि पहले क्या हाल था सड़क का, कानून की क्या स्थिति थी, पहले शाम के बाद कोई बाहर नहीं निकलता था. हमने सड़कें बनवाईं, हर गांव को सड़क से जोड़ दिया. उनके रख-रखाव की भी व्यवस्था की है.

तेजस्वी पर निशाना नीतीश कुमार ने कहा कि लोग बोल रहे हैं कैबिनेट का मीटिंग करवा के 10 लाख नौकरी दे देगा. हम लोगों को कहेंगे ऐसे झूठों से सचेत रहिये. बता दें कि तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि सत्ता में आए तो पहली बैठक में 10 लाख लोगों की नौकरी देने का आदेश देंगे

नीतीश कुमार ने कहा कि दूसरे लोगों में कोई दम नहीं है ये लोग समाज में भ्रम पैदा करके समाज को बांटना चाहते हैं. हमारा काम समाज को एक करना, उन्हें मिलाना है. हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है, और कुछ लोगों के लिए बेटा-बेटी पत्नी ही परिवार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget