एक्सप्लोरर

Bihar Double Murder: बिहार के सीतामढ़ी में बाप-बेटे की हत्या, चार लोगों ने घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम

Double Murder in Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के वार्ड नंबर-3 की घटना है. हर दिन की तरह पिता आस नारायण दास दरवाजे के पास सोए थे.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है. रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के वार्ड नंबर-3 में घर में घुस कर बाप-बेटे की हत्या कर दी गई. चार की संख्या में लोग घर में घुसे और चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. घटना गुरुवार की रात 11 बजे की बताई जा रही है. मृतकों में 55 वर्षीय आस नारायण दास और उनका 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है. शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

परिजनों का कहना है कि हर दिन की तरह पिता-पुत्र दोनों सोए थे. आस नारायण दास घर के दरवाजे के पास सोए थे. गांव के ही नागेंद्र दास का पुत्र उदय दास और अन्य तीन लोगों ने मिलकर चाकू मारा है. पिता को बचाने पहुंचे पुत्र शिवम कुमार को भी लोगों ने चाकू मार दिया. पिता-पुत्र दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: बिहार आ रहे हैं अमित शाह, देखें क्या है उनका पूर्णिया और किशनगंज का मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

एक पुत्री चाकू लगने से हुई जख्मी

शोर होने पर जब मौके पर आस नारायण दास की पुत्री छेमा कुमारी पहुंची तो उसे भी पीठ में चाकू मार दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आस नारायण दास की पांच बेटियां और दो बेटे हैं. सबसे बड़ा पुत्र रणधीर कुमार बाहर रहकर काम करता है. उसकी पत्नी तनु कुमारी सास-ससुर के साथ रहती है. घटना के बाद वक्त तनु भी अपने कमरे में सोई थी. पांच पुत्री में से तीन की शादी हो चुकी है.

महावीरी झंडा बनाते थे आस नारायण

आस नारायण महावीरी झंडा बनाते थे. पुत्र शिवम कुमार भी मदद करता था. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं. जख्मी छेमा कुमारी ने पत्रकारों को बताया कि वह जब कोचिंग करने जाती थी तो आरोपित उदय रास्ते में परेशान करता था. उसने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी थी.

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि महावीरी झंडा के पूजा के दिन उदय और शिवम के बीच बकरे को लेकर विवाद हुआ था. उसी दिन से उदय दास शिवम और उसके पिता आस नारायण दास से नाराज चल रहा था. इसको लेकर भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद घर में कोहराम मचा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: गिरिराज सिंह का लालू यादव और CM नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- ये लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget