एक्सप्लोरर

Crime News: आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, पिता ने भूमि विवाद को लेकर सौतेले भाई पर लगाया आरोप

Land Dispute: घटना आरा के टाउन थाना के संजय गांधी कॉलेज के पास की है. घटनास्थल से एक खोखा और जिंदा कारतूस पुलिस को मिला है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

Bihar Crime News: आरा में रविवार (22 सितंबर) की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना टाउन थाना के संजय गांधी कॉलेज के पास की है. युवक को बाएं साइड गर्दन में काफी करीब से गोली मारी गई जिससे उसकी मौत हो गई. घटनास्थल से एक खोखा और जिंदा कारतूस पुलिस को मिला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ वरीय पदाधिकारी पहुंचे. एफएसएल की टीम भी बुलाई गई. मृतक की पहचान छबीला महतो के 27 वर्षीय पुत्र शशिकांत महतो के रूप में की गई है. वह टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर का रहने वाला था.

शशिकांत के पिता का कहना है कि इब्राहिम नगर में ही उनकी 16 कट्ठा जमीन है. छह महीने से इस जमीन को लेकर सौतेले भाई से विवाद चल रहा है. थाने में इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. एक सप्ताह पूर्व टाउन थाने में शिकायत की गई थी कि वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पिता ने इसी मामले में अपने बेटे की हत्या करने का आरोप सौतेले भाई पर लगाया है.

दवा लाने के लिए निकला था शशिकांत

बताया कि शशिकांत की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. उसके लीवर में सूजन हो गया था. रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वह दवा लेने के लिए घर से निकला था. रास्ते में उसके दोस्त उसे अपने साथ ले गए. इसी बीच रविवार की रात इब्राहिम नगर स्थित सुनसान इलाके हत्या कर शव को फेंक दिया गया. 

वर्ष 2020 में ही हुई थी शशिकांत की शादी

हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. बताया जाता है कि मृतक शशिकांत अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था. उसकी शादी 2020 में 30 मई को हुई थी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

इस मामले में भोजपुर एसपी राज ने बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम शशिकांत महतो है. उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इब्राहिम नगर के पास सुनसान इलाके में उसका शव बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही टाउन थाना की टीम और सहायक पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच फॉरेंसिक टीम से कराई जा रही है. वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए साक्ष्य को जुटाया जा रहा है. पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. प्रारंभिक सूचना से यह मामला जमीन से संबंधित लग रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: नवादा की खुरी नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, आक्रोशितों ने किया था पुल जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget