एक्सप्लोरर

Double Murder: डबल मर्डर से दहला बेतिया, एक शख्स ने अकेले 2 युवकों को पकड़ा और चाकू गोदकर मार डाला

Bihar Crime News: घटना बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति चौक की है. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि पिटाई से वो जख्मी हो गया है और उसका इलाज चल रहा है.

Bettiah Double Murder: बेतिया में बुधवार (11 दिसंबर) की शाम एक युवक ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हमला करने वाले युवक को भी लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बेतिया जीएमसीएच (Bettiah GMCH) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति चौक के पास की है.

मृतकों की पहचान पूर्वी करगहिया वार्ड नंबर-13 के मुन्ना कुमार और इसी गांव के रहने वाले जयप्रकाश साह उर्फ भकोल राम के रूप में की गई है. दोनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है. चाकू गोदने वाले युवक का नाम मुन्ना खां है. हमले के बाद मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई जबकि हमलावर मुन्ना खां को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अभी घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं

इस मामले में मृतक मुन्ना कुमार के बड़े भाई विक्की ने बताया कि शांति चौक से नास्ता करने के बाद वे घर जा रहे थे. सड़क पर लोगों की भीड़ देख वो रुक गए. करीब जाने के बाद पता चला कि उनके ही भाई की मौत हो गई है. हालांकि वे लोग मुन्ना को लेकर जीएमसीएच पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि युवक मुन्ना मछली बेचता था जबकि जयप्रकाश साह मछली काटने का काम करता था. अभी घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि चेकपोस्ट के पास एक मुन्ना खां ने दो लोगों को चाकू मार कर हत्या कर दी है. आरोपी को लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी. आरोपी को हिरासत में लिया गया. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई गई है.

यह भी पढ़ें- Watch: पटना पहुंचा अतुल सुभाष का परिवार, एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बेहोश होकर गिरीं मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget