एक्सप्लोरर

Cyber Fraud: दिवाली से पहले थी बड़े 'खेल' की तैयारी! नवादा में 15 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, कुछ भाग निकले

Cyber Fraud: नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की देखरेख में साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने एसआईटी का गठन किया था. गिरफ्तार होने वालों में पटना, नवादा और नालंदा के युवक हैं.

Nawada Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के मामले में बिहार के नवादा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिवाली का मौका है उससे पहले ये सारे ठग सक्रिय हो गए थे और खेल करने की तैयारी में जुट गए थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही दबोच लिया. इनके पास से 13 मोबाइल फोन मिले हैं. 56 पेज में डेटा मिला. इसमें लोगों के मोबाइल नंबर और उनकी जानकारियां हैं. बुधवार (16 अक्टूबर) को एसपी कार्यालय में साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने इस मामले में जानकारी दी.

नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की देखरेख में साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने एसआईटी का गठन किया था. इसके बाद वारिसलीगंज प्रखंड के सोहरीपुर गांव में छापामारी कर यह बड़ी कार्रवाई की गई है. टीम छापेमारी करने पहुंची तो ये सभी अलग-अलग स्थानों पर बैठकर अपने काम में लगे थे. मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि कुछ चकमा देकर फरार हो गए. 

गिरफ्तार होने वालों में पटना, नवादा और नालंदा के युवक

बताया गया कि साइबर फ्रॉड करने के मामले में पटना, नवादा और नालंदा के युवकों को पकड़ा गया है. तीन मास्टरमाइंड फिलहाल फरार हैं. उनकी तलाश भी पुलिस कर रही है. इस समय दीपावली की पर्व है और फ्लिपकार्ट व अन्य कई कंपनियों के नाम पर ये लोग लोगों को झांसा देकर ऑफर के नाम पर ठगी करते हैं. 

गिरफ्तार युवकों में नवादा के छोटू कुमार (फुटौनीचक), शुभम कुमार, गौतम कुमार, गोलू कुमार, सुबन कुमार, कुणाल कुमार, अमित कुमार, मनु कुमार, अविनाश कुमार, छोटू कुमार (वारिसलीगंज), रोशन कुमार और अंकु कुमार शामिल हैं. इनके अलावा पटना का विकास कुमार उर्फ कारू को पकड़ा गया है. एक नवादा के संदीप कुमार और एक शेखपुरा के संदीप कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है. इनके पास से 13 मोबाइल, 56 पेज में नाम और जानकारी के साथ एक सिम कार्ड मिला है.

कुछ दिन पहले विधायक के पति के साथ हुई थी ठगी

बता दें कि अभी हाल ही में वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अरुणा देवी के पति अखिलेश सिंह भी साइबर ठगी के शिकार हुए थे. साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से ठगी करने में लगे हैं. नवादा इन दिनों साइबर ठगी के मामले में काफी चर्चित हो गया है. पुलिस के एक्शन के बाद भी ठगों पर असर नहीं हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में जिसे बताया गया था मृत वो मिल गया जिंदा, जानकर पुलिस भी हैरान, अब लेगी एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget