एक्सप्लोरर

Bihar Crime: गिरफ्त में आए पांच शातिर चोर, फर्जी आरसी बनाकर बेच देते थे लोगों की बाइक

पकड़े गए पांचों सदस्य इस पूरे गैंग का संचालन करते थे. इनमें से तीन व्यक्ति नकली आरसी बनाने का काम करते थे. उनके पास से पाए उपकरणों से इस बात की पुष्टि हुई है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने वाहन चोरों के ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो नए वाहनों की चोरी करता था और उनके जाली कागजात बनवाकर, उन्हें अच्छी कीमत पर बेच देता था. गैंग के सदस्य इतने शातिर थे कि वह परिवहन विभाग द्वारा दिए जाने वाले वाहनों के कागजों की तरह ही हूबहू जाली कागज तैयार कर लेते थे. 

इस कारण वाहन खरीदने वाले लोग भी आसानी से इनकी जाल में फंस जाते थे. थावे थाने की पुलिस ने गोपालगंज और सीवान में छापेमारी के बाद पांच शातिर चोरों की गिरफ्तारी की है.

एसडीपीओ ने दी जानकारी 

एसडीपीओ नरेश पासवान ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए वाहन चोरों को मीडिया के सामने पेश किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि वाहन चोरों का यह गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था. इनके निशाने पर नए वाहन होते थे. इनके पास से जो दो बाइक बरामद की गई है. इसके अलावा गाड़ी की नकली आरसी बनाने के लिए आवश्यक उपकरण, कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप बरामद किए गए हैं. 

पकड़े गए पांचों सदस्य इस पूरे गैंग का संचालन करते थे. इनमें से तीन व्यक्ति नकली आरसी बनाने का काम करते थे. उनके पास से पाए उपकरणों से इस बात की पुष्टि हुई है. उनके पास से गाड़ी के नकली कागजात भी बरामद हुए हैं. पुलिस की कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी दीपक कुमार, थावे के थानाध्यक्ष किरण शंकर, सिपाह अनुज कुमार, मुमताज, पवन कुमार, कमलेश, शंभू आदि शामिल थे. 

गिरोह में शामिल थे शातिर अपराधी 

पकड़े गए वाहन चोरों में सीवान के नौतन थाने के हथौजी गांव के चंदन कुमार, गंभीरपुर गांव के दीपक कुमार, सीवान नगर थाने के फतेहपुर गांव के मिथिलेश कुमार यादव, गोपालगंज शहर के नगर थाने के बंजारी निवासी अमरदीप कुमार तथा पवन कुमार शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें -

अमानवीय: मोबाइल चोरी के आरोप में मंदबुद्धि युवक को पहले जानवर से कटवाया, फिर बेल्ट से की पिटाई

PM Modi Cabinet: पशुपति पारस ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें कैसा रहा LJP नेता का राजनीतिक सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget