एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छीन कर भागे उच्चके, झटका खाकर सड़क पर गिरी पीड़िता

वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो उच्चके पहले आगे जाते हैं, फिर पीछे आकर महिला से चेन छीनकर भाग जाते हैं. इस पूरे मामले में पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. 

पटना: बिहार की राजधानी पटना में चेन स्नैचिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही. आए दिन चेन स्नैचिंग की घटना सामने आ रही है. ताजा घटना पटना के लाेहियानगर की है, जहां शनिवार के सुबह बाइक सवार शातिर उचक्कों ने मुख्य सचिव के पूर्व सुरक्षा अधिकारी शशिकांत उपाध्याय की पत्नी उषा उपाध्याय के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली और तेज रफ्तार से फरार हाे गए.

शरीर के कई हिस्सों में लगी चोट

चेन झपटे जाने के दाैरान झटका लगकर उषा सड़क पर गिर गईं, जिससे वह घायल हाे गईं हैं. उन्हें नाक, चेहरे और शरीर के कई हिस्साें में चाेट लगी है. बता दें कि दंपती लाेहियानगर स्थित रेंटल फ्लैट-193 में रहते हैं. 70 साल के शशिकांत बिहर के पूर्व मुख्य सचिव केएएच सुब्रामणियम के सुरक्षा अधिकारी के साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चाैबे के भी सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं.

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दंपति

बता दें कि घटना शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई जब शशिकांत और उषा दाेनाें टहलकर अपने आवास लाैट रहे थे. पति आगे थे जबकि पत्नी पीछे थीं. इस बात का फायदा उठाकर उच्चकों ने चेन छीन ली. इधर, पूरी घटना सड़क किनारे किसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो उच्चके पहले आगे जाते हैं, फिर पीछे आकर महिला से चेन छीनकर भाग जाते हैं. इस पूरे मामले में पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. 

गंगा में डूबने की लाइव तस्वीर

इधर, चेन छिनतई के लाइव वीडियो के साथ ही शख्स के गंगा में डूबने की लाइव तस्वीर सामने आई है. दरअसल, गंगा इनदिनों अपने रौद्र रूप में है. ऐसे में शनिवार को पटना के एनआईटी घाट पर गंगा स्नान करने गया पटना के कदमकुआं के सैदपुर का रहने वाला नीरज नहाने के दौरान पानी में डूब गया. नदी में उसके डूबने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: JDU विधायक गोपाल मंडल की वायरल फोटो पर नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

पार्टी ऑफिस विवाद: JDU ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- आपके तो दोनों हाथों में लड्डू, बस करिए ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget