एक्सप्लोरर

बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास की चेतावनी- अनुशासन तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि किसानों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास बिहार के कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के बाद सोमवार को दूसरी बार पटना पहुंचे हैं. दास बिहार में 13 दिनों तक रहेंगे और कई जिलों का दौरा करेंगे. उन्होंने सोमवार को पटना पहुंचने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता आपसी संघर्ष दिखाएंगें, उनपर कार्रवाई की जाएगी. दास के पटना पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

दास ने कहा कि वे बिहार के सभी वर्ग, धर्म और सम्प्रदाय के कांग्रेसजनों से मिलकर व उनके सहयोग से बिहार में कांग्रेस की खोयी प्रतिष्ठा को प्राप्त करने का पूरा प्रयास करेंगे. इस क्रम में वे 27 जनवरी से जिलों का दौरा करेंगे और प्रथम चरण में 5 फरवरी तक जिलों का दौरा करेंगे. इस क्रम में वे कांग्रेसजनों के सुझाव पर अमल कर कांग्रेस को पहले की भांति बिहार की मुख्य पार्टी बनाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि वे खुले दिल से बिहार के सभी कांग्रेसजनों से संवाद स्थापित करेंगे.

प्रभारी बनाए जाने के बाद दास की यह दूसरी बिहार यात्रा

कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि किसानों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. दास ने पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर विचार किया.

भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलकर संवाद स्थापित कर पार्टी के नेताओं की बैठक कर कोई भी निर्णय लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि प्रभारी बनाए जाने के बाद दास की यह दूसरी बिहार यात्रा है. दास के पहले दौरे के क्रम में उनके सामने ही कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में उलझ गए थे. इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ था.

यह भी पढ़ें-

क्या लालू यादव को मिलेगी जमानत? वकील ने झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल किया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget