एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस प्रभारी अल्लावरु की पार्टी नेताओं को वार्निंग, कहा- 'गुटबाजी करने वालों को...'

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी अल्लावरु गुरुवार को पटना पहुंचे. सदाकत आश्रम में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पढ़िए कृष्णा अल्लावरु ने क्या कुछ कहा है.

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने गुरुवार (21 फरवरी) को पार्टी कार्यकर्ताओं को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुटबाजी के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि गुटबाजी में शामिल होने वालों को निकाल दिया जाना चाहिए. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे अल्लावरु ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

अल्लावरु ने कहा कि मतभेद समझ में आते हैं. कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपना विचार पार्टी के मंचों पर ही रखना चाहिए लेकिन 'लक्ष्मण रेखा' को पार नहीं करना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया. कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

'बिहार में कांग्रेस को फिर से मजबूत करना है'

बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा, "आम धारणा है कि पार्टी संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिलता और इसके बजाय नेताओं को अधिक महत्व मिलता है. मैं यह जरूर कहूंगा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा. हमें बिहार में कांग्रेस को फिर से मजबूत करना है. हमें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है. लड़ाई चाहे बड़ी हो या छोटी, संभव हो या असंभव. हमें जीतने के लिए हर लड़ाई लड़नी होगी. हम बिहार में लड़ेंगे, हम जीतेंगे." 

अल्लावरु ने कहा कि दिल्ली और पटना का चक्कर लगाना बंद करें. अगर आप जमीनी स्तर पर मेहनत करते दिखेंगे तो आपको ईनाम मिलेगा. बिहार में बूथ, वार्ड, गांव, पंचायत और प्रखंड से ताकत मिलती है. इसलिए पटना और दिल्ली छोड़कर इलाके में मेहनत करें. बिहार प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर अल्लावरु का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. 

'22 फरवरी को बक्सर दौरे पर आएंगे अल्लावरु'

इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अल्लावरु ने कहा कि उनका ध्यान विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर है. कहा कि मैं पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. अल्लावरु के बिहार में तीन-चार दिन रहने की उम्मीद है. अपने प्रवास के दौरान वह पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी 22 फरवरी को बिहार के बक्सर जिले का दौरा कर सकते हैं. खरगे बक्सर में एक समारोह में शामिल होंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 'कुछ महीनों के बाद नीतीश कुमार नहीं रहेंगे बिहार के CM, अलका लांबा के दावे से सियासी सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget