एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार के 2 दिग्गज नेताओं ने दिया झटका, चुनाव से पहले इस पार्टी में हुए शामिल

Bihar Assembly Elections 2025: दसई चौधरी और भुवन पटेल ने प्रशांत किशोर का दामन थामा है. शुक्रवार को पटना के शेखपुरा हाउस में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार (05 सितंबर, 2025) को पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने जन सुराज का दामन थाम लिया. प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होने वाले इन दोनों जेडीयू नेताओं में दसई चौधरी और भुवन पटेल शामिल हैं. ये दोनों नेता अपने कई समर्थकों के साथ शामिल हुए हैं. 

पटना के शेखपुरा हाउस में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया. उदय सिंह ने कहा कि सभी ने लंबे समय तक नीतीश कुमार का साथ दिया है. इनकी तरह ही कई अच्छे लोगों को साथ लेकर नीतीश कुमार ने अच्छी राह पर चलना शुरू किया था, लेकिन अब चलते-चलते भटक गए हैं.

'…तब नीतीश जी कुछ नहीं थे'

दसई चौधरी ने कहा, "मैं बहुत दिनों तक जेडीयू से जुड़ा रहा. जब मैं विधायक था, तब नीतीश जी कुछ नहीं थे. लालू जी की पार्टी से तीन बार विधायक रहने के बाद फिर लालू जी के खिलाफ हमने तन मन धन से नीतीश जी का साथ दिया. बाद में नीतीश जी ने हम पर ध्यान नहीं दिया. न ही संगठन, न सरकार में सहभागी बनाया. हम बार बार उनसे अनुरोध करते रहे, मुलाकात भी की, लेकिन उन्होंने कोई सकारात्मक बात नहीं की."

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "मुझे महुआ से चुनाव नहीं लड़ना है. मैं संगठन में काम करने आया हूं. मैं एमएलसी, तीन बार विधायक, सांसद और चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहा हूं. अब क्या ही चाहिए!"

'नीतीश कुमार जीनियस मुख्यमंत्री, लेकिन…'

इस मौके पर भुवन पटेल ने कहा, "मैं समता पार्टी का फाउंडर मेंबर रहा हूं. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों का जिलाध्यक्ष रहा हूं. बिहार और उत्तर प्रदेश में पार्टी की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर भी काम किया है. नीतीश कुमार सबसे जीनियस मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अब उम्र के अनुसार उनकी शारीरिक क्षमता कम हो रही है. उनके अगल-बगल के कुछ लोग ही सरकार चला रहे हैं.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget