एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई तो टाइमिंग पर उठे सवाल, RJD ने क्या कहा?

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री और सांसद जीतन राम मांझी, ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम नेताओं की ओर से बधाई दी जा रही है. पढ़िए किसने क्या कहा.

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे. देश भर से उन्हें जन्मदिन की बधाई मिल रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. हालांकि बधाई की टाइमिंग पर आरजेडी ने कटाक्ष किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक्स (X) हैंडल से सोमवार की रात ठीक 12 बजे ही पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे दी गई. लिखा गया, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है." 

इस पर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने ही एक्स पर लिखा, "इतनी शीघ्रता से अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने की तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है. मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे. बारह बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट पर दिया गया. काश इतनी तत्परता बिहार में हो रहे हत्या बलात्कार पर भी दिखा पाते. #बेरोजगारी_दिवस पर आप अपनी बेरोजगारी का मुआयना पेश किए हैं, वाह मुख्यमंत्री जी वाह."

जीतन राम मांझी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

उधर पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री और सांसद जीतन राम मांझी समेत तमाम नेताओं की ओर से बधाई दी जा रही है. जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, "हजारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा". हिन्दुस्तान के आन-बान-शान, मां भारती के प्रिय पुत्र, हम सबों के नायक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं."

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं. आपके नेतृत्व में भारत दिनोंदिन प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और अति शीघ्र विश्व के विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो."

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लिखा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर आपको पूरे विश्व में भारत का मान, सम्मान, गौरव बढ़ाने और विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति प्रदान करें."

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav Father Passed Away: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, पटना एम्स में चल रहा था इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget