एक्सप्लोरर

VIDEO: गजब! खेसारी लाल यादव के गाने से समझा दिया केमिस्ट्री का फॉर्मूला, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब लिए मजे

Social Media Viral Video: वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो कहां का है और कब का है इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bihar Teacher Viral Video: बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था की चर्चा तो बहुत होती रहती है लेकिन अनोखे तरह से पढ़ाने वाले शिक्षक भी खूब वायरल हुए हैं. समस्तीपुर के एक शिक्षक बैद्यनाथ रजक का वीडियो कई बार वायरल हुआ है जिसमें वो अलग-अलग तरीके से बच्चों को पढ़ाते हुए दिखते थे. अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें शिक्षक के रूप में एक युवक बोर्ड पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना लिखने के बाद डांस करते हुए उसके बोल के साथ केमिस्ट्री का फॉर्मूला बता रहा है. इसको देखकर यूजर्स खूब मजे भी ले रहे हैं.

वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. युवक ने गाने के बोल के सामने केमिस्ट्री का फॉर्मूला भी लिख दिया है. फिर उसे एक-एक कर समझा रहा है. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जिस गाने को युवक ने बोर्ड पर लिखा है वह चार साल पुराना गाना है. गाने के बोल हैं, "मैं मरता था जिन होठों पर वह बिकने लगे हैं नोटों पर, दर्द कैसे मैं सहूं, तुझे बेवफा कहूं कि... कुछ और कहूं."

वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं

खेसारी लाल यादव के गीत को गाते हुए और डांस करते हुए युवक प्रत्येक बोल में केमिस्ट्री के फॉर्मूले को दर्शा रहा है. इस वीडियो को छपरा जिला के एक्स हैंडल पर डाला गया है. वीडियो कहां का है और कब का है इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

'गाना याद हो गया... फॉर्मूला नहीं'

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए और मजे लेने लगे. एक यूजर ने लिखा, "हमारे टाइम में ऐसा टीचर क्यों नहीं था, अगर ऐसा टीचर हमारे टाइम में होता तो आज हम भी स्टेट टॉपर होते". एक यूजर ने लिखा, "अब यही स्तर रह गया है पढ़ाई का, मास्टर साहब नाचेंगे बच्चा लोग एग्जाम में बाप-बाप चिल्लाएगा." एक यूजर ने लिखा, "गाना याद हो गया, लेकिन एक फॉर्मूला नहीं याद हुआ".

यह भी पढ़ें- Watch: बिहार में स्टेज तोड़ डांस के बाद देखें ट्रक वाला वीडियो, यूजर्स बोले- 'ना छेड़खानी का डर, ना पंडाल का खर्च...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget