एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल की कोसी नदी में नाव पलटी, क्षमता से अधिक लोग थे सवार, 20 लोगों का किया गया रेस्क्यू

Bihar Boat Capsized: एक छोटी नाव (डेंगी) पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग नदी पार कर रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और कोसी नदी के तेज बहाव में बह गई.

Boat Capsized In Kosi River In Supaul: सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र के पिरगंज ठाड़ी धत्ता के पास शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे कोसी नदी में एक नाव पलट गई, हालांकि एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई, समय रहते आपदा मित्र की टीम ने नाव पर सवार सभी 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया. फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त नाव की तलाश जारी है. बताया जाता है कि क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार थे. 

नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलटी

जानकारी के अनुसार, एक छोटी नाव (डेंगी) पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग नदी पार कर रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. कोसी नदी के तेज बहाव में नाव बह गई, लेकिन नाव पर सवार सभी 20 लोगों की जान सुरक्षित बचा ली गई. किशनपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ के कारण पीरगंज से दुबियाही जाने वाली सड़क का लगभग 20 फीट हिस्सा कटकर बह चुका है. इसके चलते लोग नाव के सहारे ही आवागमन कर रहे थे.

बताया जाता है कि तेज बहाव के कारण नाव हादसे का शिकार हो गई. आपदा मित्र मो. समीउल्लाह ने बताया कि कोसी नदी के तेज बहाव और नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से दुर्घटना हुई. समीउल्लाह और उनकी टीम सुजानपुर के बाढ़ राहत शिविर की ओर जा रहे थे, जब उन्होंने हादसे को होते हुए देखा. उन्होंने तुरंत अपने सहयोगी मो. आदम और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया. उसके बाद घटना की सूचना किशनपुर के अंचलाधिकारी और बीडीओ को दी गई. 

डीएम कोशल कुमार का क्या है कहना?

वहीं सुपौल के डीएम कोशल कुमार ने नाव डूबने की खबर को गलत करार दिया है. उन्होंने मीडिया ग्रुप में जानकारी देते हुए बताया कि किशनपुर में नाव डूबने की घटना की गलत खबर चलाई जा रही है. उन्होंने ने कहा कि दरअसल तटबंध के पास की भूमि में पानी कम होने के कारण नावें नहीं चल पा रही हैं और वे जमा हुई गाद में फंस रही हैं. अनुरोध है कि उथले पानी में नाव का उपयोग ना किया जाए. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'देख लीजिए JDU सांसद की बेबसी, छोटा बाबू तक फोन नहीं उठा रहे', तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget