एक्सप्लोरर

Bhagalpur Murder: भागलपुर में जमीन व्यवसायी की हत्या, पुरानी दुश्मनी में चली गोली, कुछ दिन पहले भी हुआ था विवाद

Bhagalpur News: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज का है. अमरिंदर सिंह जमीन के व्यवसाय से जुड़े थे. हत्या के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले के एसएसपी बाबू राम लगातार थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं लेकिन बदमाश हर दिन चुनौती देने में लगे हैं. ताजा मामला भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज का है. सोमवार की देर शाम कुतुबगंज के रहने वाले  अमरिंदर सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अमरिंदर सिंह जमीन के व्यवसाय से जुड़े थे. आपसी दुश्मनी में हत्या को अंजाम देने की बात कही जा रही है.

मृतक जमीन व्यवसायी अमरिंदर सिंह के पुत्र मानस सिंह ने बताया कि उसके पिता को करकु यादव और उसके दो भांजे उमा यादव एवं सतीश यादव ने मौत के  घाट उतारा है. मानस ने कहा कि उसके पिता जमीन व्यवसायी थे. उन्हें मरवाने में करकु यादव का ही हाथ है. मानस ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले करकु यादव ने घर पर गोली चलाई थी. रंगदारी भी मांगी थी. इसको लेकर थाने में केस दर्ज कराया गया था, लेकिन बात इतनी बढ़ जाएगी यह किसी ने नहीं सोचा था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बच्ची की मौत के बाद मोबाइल की रोशनी में हुआ पोस्टमार्टम, CS ने कहा- तार काट ले जाते हैं चोर

पुलिस-प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

इस घटना को लेकर मृतक अमरिंदर सिंह के बेटे ने कहा कि करकु यादव और उनके साथियों ने ही यह हत्या करवाई है. उसने कहा कि जब करकु यादव और उनके साथियों इसके पहले घर पर गोली चलाई थी और रंगदारी मांगी थी तो प्रशासन ने करकु यादव को पकड़ा था. थाने भी लेकर आई लेकिन कुछ ही देर में उससे बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ दिया था. अगर पुलिस इस पर ठीक से जांच करती और मामले को गंभीरता से लेती तो शायद यह घटना नहीं होती. मानस ने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए. वहीं मामले को लेकर प्रशासन छानबीन में जुटी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ नहीं बोल रही.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: अररिया में जितिया मेला देखने गई थी बच्ची, उठाकर ले गए बदमाश, हत्या कर फेंका, रेप की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget