एक्सप्लोरर

बिहारः पूर्णिया में 15 लाख रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरबिया कॉलेज स्थित एनबीईटी ट्रांसपोर्ट में बाहर से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण कर विभिन्न दुकानदारों को सप्लाई होने वाला है. इस सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. पकड़े गए सभी आरोपित खजांची थाना के माधोपुर इलाके के हैं.

पूर्णियाः शुक्रवार को पुलिस ने नशे में प्रयुक्त होने वाला कोडीन युक्त 15,220 बोतल कफ सिरफ जब्त किया है. इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. ये सभी आरोपित सहायक खजांची थाना के माधोपारा इलाके के हैं. एक स्कॉर्पियो भी पुलिस ने जब्त की है.

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरबिया कॉलेज स्थित एनबीईटी ट्रांसपोर्ट में बाहर से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण कर विभिन्न दुकानदारों को सप्लाई होने वाला है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष के हाट (सहायक) संजय सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल के साथ सूचना स्थल पर छापेमारी की गई.

इस दौरान पुलिस ने एनबीईटी ट्रांसपोर्टर के पास लगी एक स्कॉर्पियो जिसपर सामान लोड हो रहा था. इस दौरान गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया. संदेह होने पर औषधि निरीक्षक को सूचना दी गई. औषधि निरीक्षक के द्वारा ट्रांसपोर्ट में जांच करने पर कुल 121 कार्टन संदेहास्पद पाया गया. खोलकर जांच करने के बाद उसमें 15,220 बोतल अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया.

इससे पहले भी पुलिस ने की थी कार्रवाई

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पूर्णिया पुलिस ने के हाट थाना अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में कोडीन युक्त अवैध कफ सिरप का बड़ा खेप बरामद किया था. 10,480 बोतल के करीब पकड़ी गई थी. हर बोतल में 100 एमएल सिरप थी. इस मामले में भी एक तस्कर को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जबकि अन्य दूसरा आरोपित फरार हो गया था.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः वाहन जांच कर रही पुलिस को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; दारोगा, हवलदार और चालक जख्मी

बिहारः कोरोना से बचाव के लिए लोगों से अपील, मैथिली ठाकुर ने कहा- देर होने से अच्छा है जांच कराएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget