एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: आशा कार्यकर्ताओं पर तेजस्वी यादव मेहरबान, बढ़ाया गया मानदेय, केंद्र को क्यों लिखा पत्र? जानिए

Bihar News: आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कई सालों से सरकार खिलाफ आंदोलन करती आ रही हैं. उन्हें सरकारी नौकरी का दर्जा दिया जाए या सरकार 25000 रुपये मानदेय कर दे.

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आशा कार्यकर्ताओं पर मेहरबान दिख रहे हैं. आशा कार्यकर्ताओं को अभी तक बिहार सरकार की ओर से प्रति महीने 1000 रुपये मानदेय राशि दी जाती थी. अब इसे बढ़ाकर ढाई हजार करने का निर्णय लिया गया है. मंगलवार (10 अक्टूबर) को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है. वहीं उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) को भी पत्र लिखा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे गए दो पन्ने के पत्र में प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने की मांग की गई है. हालांकि यह पत्र तीन अक्टूबर को ही भेजा गया था, लेकिन  तेजस्वी यादव ने इसे आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

तेजस्वी यादव ने एक्स पर क्या लिखा?

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा- "बिहार सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त अपनी ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 1000₹ से बढ़ाकर 2500₹ करने का निर्णय लिया है. कमरतोड़ महंगाई, केंद्र द्वारा प्रोत्साहन राशि में वृद्धि नहीं करने एवं NHM के विभिन्न मदों में आशा प्रोत्साहन दर कम होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा."

आशा कार्यकर्ता लगातार कर रही थीं आंदोलन

बता दें कि आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कई सालों से सरकार खिलाफ आंदोलन करती आ रही हैं. एक महीने पहले भी आशा कार्यकर्ताओं पटना ने इनकम टैक्स चौराहे पर अपनी मांगों को लेकर सड़क को जाम कर दिया था. उस वक्त आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की थी उन्हें सरकारी नौकरी का दर्जा दिया जाए या सरकार 25000 रुपये मानदेय कर दे. हालांकि अब तेजस्वी यादव ने थोड़ी राहत जरूर दी है.

यह भी पढ़ें- Bhim Sansad Rath: सीएम नीतीश कुमार ने भीम संसद रथ को दिखाई हरी झंडी, मंत्री अशोक चौधरी ने बताया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget