एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में भोरे-भोरे ईंट-भट्ठे की चिमनी पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से मजदूर की मौत

Begusarai Crime News: घटना बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव स्थित ईंट भट्टे की है. घटना में जिस मजदूर की मौत हुई है वो झारखंड के गुमला का रहने वाला लक्ष्मण उरांव था.

Begusarai Firing: बिहार के बेगूसराय में बुधवार (08 जनवरी, 2025) की अल सुबह चिमनी भट्ठा पर हुई फायरिंग में गोली लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव स्थित ईंट भट्टे की है. मजदूर अपना काम कर रहे थे इसी बीच कुछ लोग पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. चर्चा है कुछ अन्य मजदूरों को भी गोली लगी है. हालांकि पुलिस की ओर से सिर्फ एक मौत की पुष्टि की गई है.

झारखंड का रहने वाला था मजदूर

इस गोलीबारी की घटना में जिस मजदूर की मौत हुई है वो झारखंड के गुमला का रहने वाला लक्ष्मण उरांव था. उसकी उम्र 22 साल के आसपास बताई गई है. गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. आपसी वर्चस्व में यह गोलीबारी हुई है. बताया जाता है कि ईंट भट्टा आको सिंह नाम के व्यक्ति का है. इस पर एक व्यक्ति अपना दावा करता है. उसी ने गोलीबारी की है. पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है. इस तरह वह कब्जा जमाने की कोशिश करता है.

हर एंगल से पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची. जिले के एसपी मनीष कुमार और एसडीपीओ कुंदन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीपीओ  कुंदन कुमार ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसकी मौत हो गई है. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जांच के लिए एसआईटी का हुआ गठन

उधर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज को खंगाला जा रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम जांच करेगी. जल्द अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल में तेंदुआ का आतंक, घर में घुसकर बैठा, वन कर्मी समेत 4 लोग हो गए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget