एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में डीलर के घर डकैती, दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश, लूटपाट की, चाकू से जानलेवा हमला

Banka Robbery: सदर थाना क्षेत्र के भद्रनगर गांव की घटना है. घर में बुजुर्ग दंपति ही रहते हैं. डीलर विजय प्रसाद सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.

बांका: जिले के सदर थाना क्षेत्र के भद्रनगर गांव में मंगलवार की देर रात जनवितरण प्रणाली के विक्रेता के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. डीलर के घर में करीब आधे दर्जन की संख्या में हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर घुसे थे. घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने के साथ-साथ हाथ-पैर बांधकर डकैती की इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में बांका थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि जख्मी डीलर विजय प्रसाद सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

इस घटना में अपराधियों ने दंपति पर चाकू से जानलेवा हमला भी कर दिया. दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उनका इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है. 70 वर्षीय विजय सिंह जनवितरण प्रणाली के विक्रेता हैं. अपनी पत्नी के साथ अकेले घर में रहते हैं. उनकी चार पुत्रियां हैं. एक बेटा है जो कन्या मध्य विद्यालय बांका का शिक्षक है. बांका शहर में ही रहता है.

Banka News: बांका में डीलर के घर डकैती, दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश, लूटपाट की, चाकू से जानलेवा हमला

घर में घुसने के साथ करने लगे पिटाई

पीड़ितों ने बताया कि रात में नौ बजे के आसपास दोनों पति-पत्नी भोजन करने के बाद सोने के लिए चले गए थे. कुछ घंटे बाद ही घर में चार-पांच लोग घुस आए. उनकी पिटाई करने लगे. विरोध किया गया तो सबसे पहले विजय सिंह पर अपराधियों ने चाकू से वार कर दिया. वह अचेत होकर गिर पड़े और उसके बाद उनकी पत्नी मनोरमा देवी को मारा. पैसे और जेवरात की मांग करने लगे. विरोध किए जाने पर बदमाशों ने महिला पर भी चाकू से वार किया. मुंह और हाथ को टेप से बांध दिया. 35-40 हजार रुपये नकद, करीब दो लाख रुपये के जेवर, रूम हीटर, एलईडी टीवी सहित अन्य कीमती सामान लेकर भाग निकले.

विजय प्रसाद सिंह की मानें तो दो बोलेरो पर सवार होकर बदमाश आए थे. उन्होंने पुरानी रंजिश आदि से इनकार किया है. कहा कि वह केवल जनवितरण का कार्य करते हैं और घर के काम में लगे रहते हैं. फिलहाल बांका टाउन थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें- Patna Violence: फतुहा गोलीबारी कांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, 14 उपद्रवी भी पकड़े गए, SIT का गठन, जानिए अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget