एक्सप्लोरर

नवादा में वन विभाग की टीम पर हमला, 6 खनन माफिया गिरफ्तार, टेंपो-बाइक समेत माइका जब्त

Nawada News: नवादा के रजौली थाना क्षेत्र की यह पूरी घटना है. हमले में पांच वनकर्मी जख्मी हुए हैं. गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Bihar News: नवादा में अवैध खनन को लेकर वनकर्मियों और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. मामला रजौली थाना क्षेत्र का है. सवैयाटांड़ पंचायत के सपही और बसरौन में अवैध तरीके से खनन की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर कार्रवाई कर सोमवार (23 दिसंबर) की सुबह छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. दो टेंपो और चार बाइक पर लदे माइका को भी जब्त किया गया है.

कार्रवाई के बाद लौट रहे वनकर्मियों की टीम पर नीरू पहाड़ी के समीप अभ्रक खनन माफिया ने हमला भी कर दिया. इसमें पांच वनकर्मी घायल हुए हैं. रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात अवैध खनन कर माइका ले जाने की गुप्त सूचना मिली. सत्यापन के बाद डीएफओ श्रेष्ठ कुमार कृष्ण के निर्देश पर फॉरेस्टर रवि रंजन कुमार एवं धनंजय कुमार के अलावा अन्य वनकर्मियों की टीम ने रजौली थाने के पीएसआई रोशन कुमार व सशस्त्र पुलिस के जवानों के सहयोग से कार्रवाई शुरू की. सोमवार सुबह साढ़े 4 बजे के करीब दो टेंपो और चार बाइक पर लदे माइका को जब्त किया गया. इसके साथ ही 6 माफिया भी पकड़े गए.

साथियों को छुड़ाने के उद्देश्य से किया गया हमला

हालांकि मामला इतने पर ही नहीं रुका बल्कि साथियों को छुड़ाने के उद्देश्य से वनकर्मियों और पुलिस पर हमला कर दिया गया. हमले के दौरान खनन माफिया जब्त किए गए तीन टेंपो में से एक टेंपो को वनकर्मी समेत लेकर जंगल की ओर भाग गए. पुलिस की सूझबूझ से वनकर्मी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जंगल से घायल अवस्था में बरामद किया गया. इस हमले में पांच वनकर्मी जख्मी हुए हैं.

दो टेंपो और 4 बाइक समेत 3.5 क्विंटल माइका जब्त

इस अवैध खनन को लेकर वन विभाग की ओर से तीन टेंपो एवं चार बाइक को जब्त किया गया लेकिन एक टेंपो को माफिया छुड़ाकर ले गए. ऐसे में दो टेंपो एवं चार बाइकों पर लदे लगभग 3.5 क्विंटल माइका को जब्त कर वन परिसर लाया गया.

गिरफ्तार छह लोगों में कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के शिव सागर गांव निवासी मनोरंजन कुमार मेहता व राजित मेहता, तिनतारा गांव निवासी तुलसी साह, भेलवा टांड़ गांव निवासी संजय मोदी, मधुवन गांव निवासी राजेंद्र यादव एवं सिजुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव शामिल हैं. रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि जब्त माइका एवं वाहनों के अलावा गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बोधगया के बटरफ्लाई पार्क में हजारों किलोमीटर से आती हैं तितलियां, यहां रहने-खाने तक की व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget