एक्सप्लोरर

आरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, डांस के दौरान दबंगों से हुआ था विवाद, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

Murder Case: बिहार के आरा में सनसनीखेज वारदात हुई है. दबंगों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. युवक का शादी समारोह में डांस के दौरान विवाद हुआ था. दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी थी.

Bihar Crime News: बिहार के आरा में बुधवार की रात बाइक सवार युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दबंगों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर वारदात को अंजाम दिया. मामला सिकरहटा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव का है. मृतक की पहचान 24 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर पीरो एसडीपीओ केके सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे.

मृतक के चचेरे भाई दिलबाहर निराला ने बताया कि 13 मई 2025 को राकेश की चचेरी बहन रतन कुमारी की बारात देवचंदा गांव से आई थी. शादी समारोह में बारातियों के लिए डांस कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था. उन्होंने बताया कि शामियाना में कार्यक्रम के दौरान दबंग आ धमके. उन्होंने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बारातियों से जरबदस्ती की. बारातियों को कुर्सी से नीचे बैठने को कहा गया. दबंग जबरन बारातियों को हटाकर खुद कुर्सी पर बैठ गए. घर के बुजुर्गों ने दबंगई का विरोध किया.

बाइक सवार युवक की हत्या

बदमाशों ने बुजुर्गों के साथ मारपीट शुरू कर दी. पटखौली के वार्ड नंबर 8 निवासी राकेश बीच बचाव करने पहुंचा. दबंगों ने चचेरे भाई के साथ विवाद किया. राकेश को 24 घंटे के अंदर जान से मारने की भी धमकी दी गई. रात करीब दस बजे राकेश चचेरे भाई रवि को खाना देने बाइक से फतेहपुर बाजार गया था. रास्ते में घेरकर राकेश को दबंगों ने एक बार फिर धमकी दी. राकेश ने धमकी की जानकारी चचेरे भाई रवि से भी की थी. रवि को खाना देने के बाद राकेश गांव वापस लौट रहा था.

घात लगाए बैठे दबंगों ने लोहे के रॉड से राकेश पर हमला कर दिया. सिर में चोट लगने से राकेश घायल हो गया. लाठी-डंडे और बेल्ट से भी पिटाई की गई. दुर्घटना का दिखाने के लिए राकेश को घटनास्थल से 100 मीटर दूर फेंककर बदमाश फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में देखकर परिजनों को सूचना दी.

छह के खिलाफ मामला दर्ज

आनन-फानन इलाज के लिए राकेश को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि पहले मामला सड़क हादसे का लग रहा था. उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. 

ये भी पढ़ें- बिहार निर्वाचन आयोग के कार्यालय में आग लगने से हड़कंप, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'भगवान करे कि राहुल गांधी…'
इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'भगवान करे कि राहुल गांधी…'
बिहार: स्वास्थ्य मंत्री जी देखिए! PMCH के गार्ड बने गुंडे, 2 लोगों का सिर फाड़ा, देखती रही पुलिस
बिहार: स्वास्थ्य मंत्री जी देखिए! PMCH के गार्ड बने गुंडे, 2 लोगों का सिर फाड़ा, देखती रही पुलिस
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
CM के पद पर नहीं लेकिन छात्रों के लिए विश्वास हैं नीतीश कुमार, TRE-4 को लेकर क्या हुई बात?
CM के पद पर नहीं लेकिन छात्रों के लिए विश्वास हैं नीतीश कुमार, TRE-4 को लेकर क्या हुई बात?

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget