एक्सप्लोरर

Agnipath Row: सुशील मोदी बोले- अग्निवीर के लिए 56 हजार से अधिक मिले आवेदन, जवाब मिला- सभी BJP और RSS वाले

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि युवाओं को किसी बहकावे में आए बिना अग्निवीर बनने के अवसर का लाभ उठाना चाहिए. इस योजना में केवल पाना है, खोना कुछ नहीं है.

पटनाः अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में विपक्ष जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन कर रहा है. मंगलवार को ऐसा लगा कि आरजेडी और जेडीयू एक साथ है क्योंकि तेजस्वी यादव के एलान के बाद बीजेपी के अलावा कोई मंत्री-विधायक सदन नहीं पहुंचा. इधर, सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए 56 हजार से अधिक युवा अपना आवेदन रजिस्टर करा चुके हैं, जबकि अंतिम तारीख पांच जुलाई आने में अभी सात दिन शेष हैं.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आवेदन कर युवाओं ने साफ संकेत दिया है कि विभिन्न सुरक्षा बलों में अग्निवीरों को आरक्षण, प्राथमिकता और उम्र सीमा में छूट जैसे कई मुद्दों पर सरकार तथा तीनों सेनाओं के आश्वाशनों से अनेक भ्रांतियां दूर हो गई हैं. अब युवाओं को किसी बहकावे में आए बिना अधिक से अधिक संख्या में अग्निवीर बनने के अवसर का लाभ उठाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Dharmendra Pradhan and CM Nitish: डेढ़ महीने में दोनों की दूसरी मुलाकात, BJP-JDU को लेकर सामने आई ये बात

अग्निपथ योजना के फायदों का जिक्र करते हुए सुशील कुमार मोदी ने लिखा कि अग्निपथ योजना युवाओं को देश सेवा का अवसर देती है, पर किसी के लिए बाध्यकारी नहीं है. अग्निवीर बनने वाले युवा आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं और बाद में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होकर कोई भी मंजिल हासिल कर सकते हैं. यह ऐसी योजना है, जिसमें युवाओं को केवल पाना है, खोना कुछ नहीं है.

छात्र नहीं... बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता

इधर, सुशील कुमार मोदी के ट्वीट से पहले ही 56 हजार आवेदन करने वालों को लेकर विपक्ष ने हमला बोला. मंगलवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन लेफ्ट-आरजेडी-कांग्रेस के विधायकों ने अलग-अलग प्रदर्शन किया. सीपीआईएमएल विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि सदन में अग्निपथ योजना पर चर्चा हो. जो भर्ती अग्निपथ योजना के तहत शुरू हुई है उसमें कोई भी छात्र नहीं है. वह सब बीजेपी, आरएसएस के कार्यकर्ता हैं. कुछ छात्र हो सकते हैं लेकिन अधिकतर बीजेपी, आरएसएस के कार्यकर्ता हैं. इससे यह भी साबित हो रहा की बीजेपी, आरएसएस के कार्यकर्ता बेरोजगार हैं इसलिए इस योजना से सेना में जा रहे.

यह भी पढ़ें- Udaipur Murder Case: टेलर कन्हैया की हत्या पर जीतन राम मांझी ने की फांसी की मांग, तेजस्वी बोले- तुरंत सजा हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget