एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: आनंद मोहन की रिहाई का फैसला सही या गलत? सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे, जानिए क्या मानते हैं लोग

ABP C Voter Survey On Anand Mohan Singh: त्वरित सियासी सवालों पर ऑल इंडिया सर्वे सोमवार (24 अप्रैल) से बुधवार (26 अप्रैल) तक किया गया. जानिए सर्वे के नतीजे.

ABP C Voter Survey On Anand Mohan: बिहार सरकार (Bihar Government) ने जेल मैनुअल में संशोधन कर जब से बाहुबली आनंद मोहन (Anand Mohan) समेत 27 कैदियों को छोड़ने का फैसला किया है उसके बाद से ही सियासी गलियारे में बवाल मचा है. हर नेता इसे अपने-अपने हिसाब से देख रहे हैं. कोई इस रिहाई को वोट के नजरिए से देख रहा है तो कोई आनंद मोहन पर सीधे हमला करने से भी बच रहा है. इस बीच जनता की राय जानने के लिए एबीपी न्यूज़ (ABP News) के लिए सी वोटर ने सर्वे (C Voter Survey) किया है.  

सी वोटर ने इस सर्वे में जनता से सवाल किया कि आनंद मोहन की रिहाई का फैसला कितना सही या गलत है? इस सवाल के हैरान करने वाले जवाब आए हैं. 25 फीसद के करीब लोगों ने इस फैसले को सही बताया है. वहीं 30 फीसद लोगों ने आनंद मोहन की इस रिहाई को गलत बताया है जबकि 45 फीसद लोगों ने 'पता नहीं' में जवाब दिया है. 

त्वरित सियासी सवालों पर ऑल इंडिया सर्वे सोमवार (24 अप्रैल) से बुधवार (26 अप्रैल) तक किया गया. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है.

बिहार में बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई का फैसला सही या गलत?

स्रोत- सी वोटर

सही- 25%

गलत- 30%

पता नहीं- 45%

बीते मंगलवार (25 अप्रैल) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आनंद मोहन ने कहा था कि उनकी फितरत नहीं कि वह राजपूत की राजनीति करें. 100 फीसद समाज की राजनीति करते रहे हैं. आगे भी करेंगे. कहा कि उन्हें रिहा कर 2024 के लोकसभा चुनाव में लाभ लेने की कोशिश महागठबंधन नहीं करेगा. उनके समाज के लोगों को खुश कर वोट लेने की यह कवायद नहीं है. 

27 अप्रैल को जेल से बाहर आ जाएंगे आनंद मोहन

बता दें कि आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में सजा पूरी कर चुके हैं. करीब 15 साल रहे जेल में रहे. बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद की सगाई के लिए पैरोल पर जेल से आए थे. आज 26 अप्रैल को सहरसा जेल में उन्होंने सरेंडर कर दिया. 27 अप्रैल को दोपहर में जेल से स्थायी तौर पर बाहर आ जाएंगे.

नोट: abp न्यूज़ के लिए ये सर्वे सी-वोटर ने किया है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से ली गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ जिम्मेदार नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में 'आनंद' की राजनीति! 'R' फैक्टर से 'M' को फायदा या नुकसान? | जानिए बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget