एक्सप्लोरर

Gaya Children Drown: गया के पोखर में डूबे 5 बच्चे, 3 की मौत, SDRF की बोट में नहीं था पेट्रोल और गोताखोर

Gaya News: लोगों का कहना है कि एसडीआरएफ टीम के पास गोताखोर नहीं थे. वह सिर्फ पोखर में बोट से चक्कर लगाते रहे. स्थानीय गोताखोर की मदद से मिट्टी में दबे एक बच्चा को जीवित निकाला गया है.

गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के बिपार्ड के पीछे काजीचक गांव के एक पोखर में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए. किसी तरह एक बच्चा निकल गया. वहीं 3 बच्चे की मौत हो गई. सभी मृतक बच्चे एक ही गांव के थे. वहीं स्थानीय गोताखोर की मदद से एक बच्चा को जीवित निकाला गया. घटना सोमवार की है.

घटना के बाद पूरे गांव में छाया मातम

मौत की घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है. वहीं घटनास्थल पोखर के समीप सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई. स्थानीय ग्रामीण राजेश सिंह ने एसडीआरएफ को पोखर में बच्चे के डूबने की सूचना दी, लेकिन ढाई घंटे तक नहीं आने के बाद पर्सनल वाहन भेजा गया, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पहुंचते ही बोट में पेट्रोल की मांग की गई. उसके बाद खाने के लिए समोसे भी मांगने लगे. 

लोगों ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के पास गोताखोर नहीं थे. वह सिर्फ पोखर में बोट से चक्कर लगाते रहे. स्थानीय गोताखोर की मदद से मिट्टी में दबे एक बच्चा को जीवित निकाला गया है. घटना की सूचना के बाद गया सदर बीडीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे, जहां लोगों को गुस्से में देखा. लोगों का आरोप है कि गोताखोरों के नहीं रहने के कारण बच्चों को नहीं बचाया जा सका. 

3 बच्चों की मौत डूबने से हुई

बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि 3 बच्चों की मौत डूबने से हुई है. वहीं एक बच्चे को जीवित निकाल लिया गया है. एक बच्चा खुद ही बाहर आ गया था. एसडीआरएफ की टीम में कोई गोताखोर नहीं था. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. आपदा के तहत मुआवजा की राशि मृतक के परिजनों को दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: अपनी अलग पार्टी बनाएंगे तेज प्रताप यादव? सवाल पर लालू के लाल ने दिया क्लियर कट जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget