एक्सप्लोरर

बिहार: शराब पीने से मौत मामले में मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, कहा- 'आखिर सरकार कहां-कहां पुलिस लगाएगी'

मंत्री ने कहा कि आखिर सरकार कितनी पुलिस रखेगी. कहां-कहां, कौन-कौन गांव, किस व्यक्ति के पास रखेंगे? वहां जो लोग शराब पीते हैं, उनके घर के लोगों को सूचना देनी चाहिए कि हमारे घर के लोग शराब पीते हैं.

बिहार: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक ओर जहां कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है, वहीं राज्य के मंत्री अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं. बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद का कहना कि आखिर सरकार कहां-कहां पुलिस लगाएगी. उन्होंने यह भी माना कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब की बिक्री हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिनके घर वाले शराब पीते हैं, उनको समय से सूचना देनी चाहिए.

कहां-कहां पुलिस रखे सरकार
बिहार के नौतन क्षेत्र के विधायक और मंत्री नारायण प्रसाद अपने क्षेत्र में लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पीड़ित व्यक्तियों को देखने अस्पताल गए और लोगों से जानकारी ली. इस दौरान मंत्री से जब पत्रकारों ने पूछा कि 'आखिर सिस्टम कहां फेल है' तो मंत्री ने जवाब दिया, "आखिर सरकार कितनी पुलिस रखेगी. कहां-कहां, कौन-कौन गांव, किस व्यक्ति के पास रखेंगे? वहां जो लोग शराब पीते हैं, उनके घर के लोगों को सूचना देनी चाहिए कि हमारे घर के लोग फलां जगह शराब पीते हैं और जब कार्रवाई नहीं होती, तब सरकार जिम्मेदार होती."

शराबबंदी के बाद भी लोग पी रहे शराब
मंत्री ने आगे उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद जिला और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे है. उन्होंने भी अस्पताल जाकर डॉक्टर्स से मुलाकात की है और बेहतर इलाज का निर्देश दिया है. उन्होनें भरोसा देते हुए कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय हो जाए तो सरकार अवश्य कार्रवाई करेगी. मंत्री ने माना कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे शराब बनाते है और जहरीली शराब बनाते हैं, जो नुकसानदेह होता है.

15 दिन में हुई 25 लोगों की मौत
गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारस जिले में पिछले 15 दिन में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इन घटनाओं के बाद विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है.

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: बिहार में मौत पर राजनीति! BJP ने कहा- विपक्ष के संरक्षण में हो रहा शराब का धंधा, RJD ने लगाया बड़ा आरोप

Bihar News: नवनिर्वाचित विधायक राजीव कुमार सिंह और अमन भूषण हजारी आज लेंगे शपथ, नीतीश कुमार भी होंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget